फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: 'वीकेंड का वार' से पहले जानें कौन मजबूत कौन कमजोर, ये जोड़ी है शुरुआत से टॉप पर

Sat, 22 Sep 2018 07:10 PM IST
अरविंद कुमार, एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
TV Show
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन चल रहा है और शो को एक हफ्ता होने वाला है। ऐसे में आज रात (22 सितंबर) को पहला 'वीकेंड का वार' शो देखने को मिलेगा जिसमें सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की परफोर्मेंस के बारे में जान उन्हें फटकार लगाते भी दिखाई देंगे। लेकिन इससे पहले हम अपनी इस स्पेशल स्टोरी में बात करेंगे इन 5 दिनों के खेल में अबतक घर में कौन-कौनसी जोड़ी और एकल कंटेस्टेंट घर में सबसे अच्छा खेल रहे हैं और साथ ही ये भी जानेंगे इस वक्त कौन सबसे मजूबत और कमजोर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
Srishty Rode
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे इन पांच दिनों में अब तक सबसे कमजोर कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे की। देखा जाए तो सृष्टि की भागीदारी घर में सबसे कमजोर साबित हो रही है। यहां तक कि बिग बॉस के दर्शकों की नजर से वह अभी तक दूर ही हैं। घर में भी वह कुछ ज्यादा काम करती नजर नहीं आती हैं। ऐसे में सृष्टि घर में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। यही कारण है कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए वह नॉमिनेट हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 12
TV Show
अब बात करेंगे लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में मुख्य अभिनेत्री रह चुकीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की। बिग बॉस के घर में पांच दिन के खेल के हिसाब से देखे तो दीपिका कुछ कमाल नहीं कर पा रही हैं। हालांकि उन्होंने राजा-रानी वाले टास्क में कड़ी मेहनत की थी लेकिन उनके अंदर इस टास्क को जीतने की लालसा नजर नहीं आ रही थी। इसलिए वह ये जीती बाजी हार गईं। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दीपिका भी नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं।

4 of 12
karanvir and nirmal singh
रोमिल-निर्मल की हरियाणवी जोड़ी भी लोगों को एंटरटेन करने में नाकाम साबित हो रही है। घर में यह जोड़ी भी हर मामले में फिस्ड्डी है चाहे उसमें किसी कंटेस्टेंट से बहस की बात हो या फिर घर में दिए ग टास्क की। यहां तक कि इस जोड़ी के मुंह से ऐसी कोई बात भी नहीं निकल रही है जो लोगों को इनका दिवाना बना दे। यही कारण है कि पुलिस और वकील की ये जोड़ी घर से बेघर होने के लिए चुनी गई है।
विज्ञापन

5 of 12
Bigg boss 12
शिवाशीष मिश्रा-सौरभ पटेल की जोड़ी भी घर में दम तोड़ती नजर आ रही है। जहां सौरभ घर में सबसे कम घुलते मिलते हैं तो वहीं शो के इन शुरुआती पांच दिनों में शिवाशीष सबकी हां में हां मिलाते नजर आते हैं लेकिन घर में उनका खुद का कोई विचार नहीं होता। इसलिए इस जोड़ी को भी एविक्शन की रडार पर रखा गया है।
विज्ञापन

6 of 12
neha pendse
बात करें एकल कमजोर कंटेस्टेंट्स की तो इस श्रेणी में नेहा पेंडसे और करणवीर बोहरा का भी नाम आता है। लोकप्रिय टीवी सीरियल मे 'आई कम इन मैडम' में लीड रोल कर चुकी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे अपने फैन्स को बिग बॉस में आकर नाराज करती दिख रही हैं। घर में उनकी मौजूदगी ना के बराबर ही मानी जा रही है और टास्क में भी वह पीछे ही रही हैं।
विज्ञापन

7 of 12
TV Show
टीवी और फिल्म एक्टर करणवीर बोहरा सीरियल्स में कभी अपने ड्रेसिंग स्टाइल से जाने जाते थे लेकिन बिग बॉस में आने के बाद लोगों को उनमें ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है।ऐसे में वह घर में लगातार कमजोर साबित हो रहे हैं। उनके इन पांच दिनों के खेल के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि वह बिना तैयारी के ही इस शो का हिस्सा बन गए हैं। 

8 of 12
TV Show
ऐसा नहीं है कि बिग बॉस सीजन 12 में मजबूत प्रतिभागी नहीं आए हैं। आपको बता दें कि इन पांच दिनों में भोजपुरी गायक दीपक ठाकुर और उर्वशी राणा की जोड़ी बहुत ही कमाल कर रही है। हालांकि उर्वशी पर लोगों का इतना ध्यान नहीं है लेकिन बिग बॉस के फैन्स को इस बात का बेसब्री से इंतजार रहता है कि दीपक का अगला कदम क्या होगा। अगर दीपक को इस सीजन का मुंहफट कंटेस्टेंट कहे तो कोई बुराई नहीं होगी। दीपक के अंदर दूसरों की बात को समझने और अपनी बात को समझाने का हुनर बखूबी है। घर में बोला गया उनका एक-एक शब्द बहुत ही काबिले तारीफ होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी बातें लोगों को उनका दिवाना बना रही है।

9 of 12
TV Show - फोटो : colors
दीपक और उर्वशी के बाद अगर घर में कोई मजबूत जोड़ी है तो वह है खान सिस्टर्स (सबा-सोमी) की है। शो की शुरुआत से ही दोनों बहने घरवालों पर हावी पड़ रही हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ये है कि दोनों बहने किसी दूसरे कंटेस्टेंट के मुंह से एक-दूजे की बुराई नहीं सुन सकतीं। यही वजह है कि बीते पांच दिनों में दोनों बहनों ने घर में अपना दबदबा बराबर बनाया हुआ है।

10 of 12
TV Show
इसके बाद बात करेंगे बिग बॉस सीजन 12 में सबसे पहले कैप्टेंसी को हथियाने वाली कृति और रोशमी की जोड़ी की। जी हां, इस जोड़ी को भी घर में सबसे मजबूत माना जा रहा है। बता दें कि राजा-रानी टास्क में बाजी मारकर इस जोड़ी ने कैप्टेंसी अपने नाम की थी। इनकी यही आगे बढ़ने की जिद इन्हें शो में लंबी पारी खेलने का अवसर देगी। लेकिन रोशमी जोड़ीदार कृति की तुलना में सुस्त हैं। 

11 of 12
sreesanth
हालांकि श्रीसंथ घर से भागने की बार-बार कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी इस हरकतों से उनके थोड़े बहुत फैन्स भले ही नाराज हो मगर शो की टीआरपी बढ़ाने में वह काफी कारगार साबित हो रहे हैं और आगे भी हो सकते हैं। लेकिन अगर श्रीसंथ फिर किसी विवाद पर घर से भागते नजर आए तो बिग बॉस उन्हें घर से बेदखल कर ही देगा। बता दें कि कलर्स की एक वीडियो के मुताबिक शो के वीकेंड का वार में श्रीसंथ एक बार फिर घर छोड़कर जाने की बात कहते नजर आएंगे।
विज्ञापन

12 of 12
anup jalota
आखिर में बात करेंगे सोशल मीडिया पर अपनी लवस्टोरी से जलन पैदा कर देने वाली भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनसे 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की जोड़ी की। इस वक्त इनकी जोड़ी बाहर ही नहीं बल्कि घर में भी लोकप्रिय हो रही है। कुछ कंटेस्टेंट्स तो ऐसे हैं जो अभी भी इनकी इस अनोखी प्रेमकहानी पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि शो की टीआरपी बढ़ाने में ये जोड़ी आगे भी मददगार साबित हो सकती है तो इसी कारण जोड़ी को हलके में नहीं लिया जा सकता है। हालांकि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ये जोड़ी नॉमिनेट हुई है लेकिन यह मेकर्स की एक चाल ही मानी जा सकती है क्योंकि लोग नहीं चाहेंगे कि उनकी ये एंटरटेनर जोड़ी बाहर हो। तो ऐसे में मेकर्स इस जोड़ी से वोट में बड़ा फायदा लेना चाहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें