फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से से तिलमिलाए श्रीसंथ ने रोहित को मारा थप्पड़, 'बिग बॉस' के घर से वायरल हो गया वीडियो

Tue, 04 Dec 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sreesanth - फोटो : twitter
'बिग बॉस' सीजन 12 में शुरुआत से ही सभी घरवालों ने श्रीसंथ के गुस्से को कई बार देखा है। आपा खोने पर श्रीसंथ को सलमान खान से फटकार भी लग चुकी है। घर में ऐसा कोई भी सदस्य नहीं बचा है जिससे श्रीसंथ की बहस न हुई हो, लेकिन अब शो में श्रीसंथ ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से उन्हें घर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Sreesanth - फोटो : twitter
दरअसल, 'बिग बॉस' 4 दिसंबर को घरवालों को खोई हुई प्राइजमनी वापस लाने और कैप्टंसी टास्क देंगे। टास्क के चलते कंटेस्टेंट्स एक बार फिर दो ग्रुप में बट जाएंगे। गार्डन एरिया मे एक बस के अंदर एक स्टोर रूम बना है जिसमें घर के हर सदस्य के नाम का बैग रखा है। ऐसे में घरवालें उस सदस्य का बैग बस से निकालने की मशक्कत में भिड़ते नजर आए। यानी जो जिसे कैप्टन बनने नहीं देखना चाहता है वह अपने नापसंद सदस्य का बैग बस से बाहर फेंक सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
sreesanth and romil - फोटो : twitter
हमेशा की तरह इस बार भी सभी घरवालों के बीच झगड़ा होगा। इस टास्क के दौरान श्रीसंथ का रोहित से झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि वह ऐसा कदम उठा लेंगे जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रीसंथ गुस्से से तिलमिलाए नजर आ रहे हैं।

 

4 of 5
Rohit Suchanti - फोटो : twitter
इस वीडियो में श्रीसंथ रोहित को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में श्रीसंथ और रोहित के अलावा रोमिल चौधरी, करणवीर और दीपक ठाकुर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रीसंथ को घर से बेघर किया जा सकता है। 'बिग बॉस' के घर नियम के अनुसार किसी भी तरह का फिजिकल अटैक करना मना है। इस वीडियो से इतना तो तय है रोहित इस मुद्दे के तूल जरूर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sreesanth - फोटो : twitter
श्रीसंथ के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनके इस कदम को सपोर्ट मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा - 'श्री ने थप्पड़ मार के बहुत सही किया, मैं उनके साथ हूं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'एक और थप्पड़ जड़़ दो उसे, मैं तुम्हारें साथ हूं।' एक और यूजर ने लिखा - 'यह सीन देखकर बहुत अच्छा लगा।' फिलहाल देखना होगा कि बिग बॉस अब क्या कदम उठाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें