फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: जेल जाने से बौखलाए श्रीसंथ, माइक उतार दीपक को बताया अपने घर का नौकर तो सलमान ने ली क्लास

Fri, 26 Oct 2018 10:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस में एक बार फिर श्रीसंथ को काल कोठरी की सजा का पात्र माना गया। लेकिन श्रीसंथ ने जेल जाने से साफ मना कर दिया। वहीं, घर के नये कैप्टन बने दीपक और घरवालों के समझाने पर श्रीसंथ को जेल में जाना ही पड़ा। लेकिन जेल में श्रीसंथ का पारा हाई है और वह दीपक और सुरभि से लड़ते नजर आ रहे हैं। बता दें कि श्रीसंथ के साथ शिवाशीष और जसलीन भी जेल में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
दरअसल, रेलगाड़ी टास्क समाप्त होने के बाद दीपक को घर का नया कैप्टन चुना गया। इसके बाद घर में काल कोठरी के पात्रों को चुनने का समय आया। घरवालों ने श्रीसंथ, शिवाशीष और रोमिल को जेल भेजने का फैसला लिया। ऐसे में बिग बॉस ने दीपक को स्पेशल पावर देते हुए इनमें से एक सदस्य को बचाकर घर के किसी अन्य कंटेस्टेंट को जेल भेजने का अधिकार दिया।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
इसके बाद दीपक ने अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए रोमिल की जगह जसलीन को कालकोठरी की सजा का पात्र माना और तीनों कंटेस्टेंट श्रीसंथ, जसलीन और शिवाशीष को जेल में डाला। बता दें कि जेल में रात बिताने के बाद श्रीसंथ सुबह होते ही दीपक पर फिर बरस पड़े और दीपक को यह कहते सुनाई दिए कि वह नौकरों से बात नहीं करते।

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
अब वीकेंड का वार में सलमान खान आएंगे और श्रीसंथ की क्लास लेंगे। बता दें कि घरवालों ने सलमान को बोला कि श्रीसंथ ही घर के सबसे बड़े खलनायक हैं। इसके बाद सलमान खान ने श्रीसंथ को सफाई पेश करने को कहा है। बता दें कि दीपक, सुरभि और रोमिल ने श्रीसंथ को बहुत ही घमंडी और पैसे का रोब दिखाने वाला इंसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TV Show
आखिर में  आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप, सृष्टि, सुरभि और सबा नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन होने वाला है। इससे पहले भी घर में डबल एविक्शन हुआ था जिसमें निर्मल सिंह और कृति- रोशमी की जोड़ी बाहर हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें