फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: श्रीसंथ को मिल रही ये स्पेशल ट्रीटमेंट, Video में खुद किया खुलासा

Thu, 20 Dec 2018 11:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस 12 के फिनाले में महज कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में घर का माहौल बेहद गर्म है। सभी कंटेस्टेंट अब केवल अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं। घर में सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रहीं दीपिका कक्कड़ पर आरोप लगा था कि चैनल की ओर से उनका पक्ष लिया जाता रहा है। वहीं अब श्रीसंथ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो हो रहा है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sreesanth - फोटो : voot
श्रीसंथ की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभी तक घर में उनका जिस तरह का खेल रहा है दर्शक उसे पसंद कर रहे हैं। वीकेंड का वॉर एपिसोड में जिस तरह सलमान खान भी श्रीसंथ का फेवर लेते हुए दिखाई देते हैं उससे सोशल मीडिया पर सवाल उठते रहे हैं। अब श्रीसंथ का ये वीडियो इन बातों की पुष्टि ही करता है।
विज्ञापन

3 of 5
sreesanth - फोटो : voot
वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ एक दूसरे से बहस कर रहे हैं। श्रीसंथ दीपिका से कहते हैं कि 'आपको पता है मैं इधर क्यूं हूं... मुझे प्रीफेंशियल ट्रीटमेंट (विशेष सुविधा) के साथ रखा है... मुझे कोई पब्लिक ने नहीं बचा रखा है।' श्रीसंथ की इन बातों से साफ पता चल रहा है कि घर में किस तरह उन्हें जनता के वोट से कोई मतलब नहीं है।

 

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
जहां घर में श्रीसंथ अपना गेम जारी रखे हुए हैं वहीं उनकी पत्नी भुवनेश्वरी सोशल मीडिया पर लगातार श्रीसंथ के पक्ष में ट्वीट कर रही हैं। हाल ही में जब एक टास्क के दौरान दीपिका ने श्रीसंथ की जगह करणवीर बोहरा को सुरक्षित किया तो भुवनेश्वरी अपसेट हो गईं। उन्होंने चैनल पर आरोप लगाया कि मामले को सनसनीखेज बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
वहीं सुरभि राणा टास्क में बाजी मारते हुए टिकट टू फिनाले जीतने में कामयाब रहीं। सुरभि राणा को छोड़ घर के सभी सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। जिसमें करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, श्रीसंथ, सोमी खान के लिए फिनाले की जंग जारी रहेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें