फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: 'थप्पड़ कांड' पर श्रीसंथ का झूठ आया सामने, 5 साल पहले का वीडियो हो रहा वायरल

Fri, 23 Nov 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sreesanth - फोटो : voot
बिग बॉस 12 में श्रीसंथ कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते है कि चर्चा में बने रहते हैं। पहले दिन से ही श्रीसंथ कभी घर से भागने की कोशिश को लेकर सुर्खियों में रहे तो कभी अड़ियल रवैये को लेकर घर के बाकी कंटेस्टेंट से उनका विवाद होता रहा। गुरुवार को कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ कि श्रीसंथ ही छाए रहे।
विज्ञापन

2 of 6
sreesanth - फोटो : voot
दरअसल, कैप्टेंसी के दावेदार बने सुरभि राणा और दीपक ठाकुर को घर में समय-समय पर ब्रेकिंग न्यूज देना था। जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा ब्रेकिंग न्यूज देगा वही घर का अगला कप्तान बनेगा। ऐसे में श्रीसंथ सुरभि राणा को सपोर्ट करते हैं और उनसे कहते हैं कि मैं एक राज का खुलासा करूंगा जिसके बारे में मैंने आज तक कभी नहीं बोला।
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
हरभजन के साथ हुए 'थप्पड़ कांड' पर श्रीसंथ कहते हैं कि 'आज मैं इस पूरे घटना की सच्चाई बताना चाहता हूं। हां, मैं बहुत उत्तेजित था ये बात मैं मानता हूं। मैं बताता हूं कि उस दौरान हुआ क्या था। मैच के बाद मैं हाथ मिलाने के लिए हरभजन सिंह की ओर बढ़ा। दूसरी ओर से हरभजन सिंह हाथ मिलाने की बजाय गाल पर जोरदार पंच मारते हैं उसे थप्पड़ नहीं कह सकते।' 

4 of 6
sreesanth - फोटो : star plus
श्रीसंथ बार-बार कहते हैं कि मैंने इससे पहले कभी इस बारे में नहीं बोला जबकि हरभजन सिंह लगातार इंटरव्यूू में इस घटना का जिक्र करते रहे हैं। एक ओर जहां श्रीसंथ ऐसा बोल रहे थेे वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल होने लगा। ये वीडियो साल 2013 का है। डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान के एक शो में श्रीसंथ, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय पहुंचे थे।

 
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss - फोटो : voot app
उस वक्त भी श्रीसंथ इस पूरे घटना का जिक्र करते हैं और बताते हैं कि दोनों की गलती कि वजह से ऐसा हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा कि वो पहले भी इस बारे में बोलते आए हैं तो उन्होंने बिग बॉस में झूठ क्यों बोला कि इससे पहले उन्होंने कभी भी इस पर बात नहीं की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12
बता दें कि साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में श्रीसंथ और क्रिकेटर हरभजन सिंह के बीच जमकर बवाल मचा था। एक मैच के दौरान श्रीसंथ रोने लगे जिससे नाराज हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के बाद श्रीसंथ फिर से फील्ड पर ही रोने लगे। उस वक्त इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस घटना के बाद हरभजन को 11 मैच के लिए बैन कर दिया गया था। उन्होंने इसे अपने करियर की बड़ी भूल बताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें