फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: श्रीसंथ ने खोली 'थप्पड़ कांड' की सच्चाई, 10 साल पहले सरेआम मारा गया था चांटा

Thu, 22 Nov 2018 11:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth
बिग बॉस 12 में क्रिकेटर श्रीसंथ ने धमाल मचा रखा है। वो लगातार अपने कारनामों की वजह से सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो रहे हैं। श्रीसंथ ना केवल बिग बॉस के घर में आए दिन विवाद खड़े करते रहते हैं बल्कि घर से बाहर भी उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। वो यहां अपनी इमेज सुधारने के लिए आए हैं ऐसे में श्रीसंथ ने खुद से जुड़े एक विवाद का खुलासा किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sreesanth - फोटो : file photo
दरअसल, साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में श्रीसंथ और क्रिकेटर हरभजन सिंह के बीच जमकर बवाल मचा था। एक मैच के दौरान श्रीसंथ रोने लगे जिससे नाराज हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के बाद श्रीसंथ फील्ड पर ही रोने लगे। उस वक्त इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस घटना के बाद हरभजन को 11 मैच के लिए बैन कर दिया गया था। उन्होंने इसे अपने करियर की बड़ी भूल बताई थी।
विज्ञापन

3 of 5
sreesanth - फोटो : voot
बिग बॉस के घर में श्रीसंथ समय-समय पर क्रिकेट के बारे में बातें करते रहते हैं। अब पहली बार उन्होंने शो में इस 'थप्पड़ कांड' पर चुप्पी तोड़ी है। सुरभि राणा से बातचीत करते हुए श्रीसंथ ने इसका जिक्र किया और कहा कि 'आज मैं इस पूरे घटना की सच्चाई बताना चाहता हूं।'

4 of 5
Sreesanth - फोटो : file photo
श्रीसंथ आगे कहते हैं कि 'हां, मैं बहुत उत्तेजित था ये बात मैं मानता हूं। मैं बताता हूं कि उस दौरान हुआ क्या था। मैच के बाद मैं हाथ मिलाने के लिए हरभजन सिंह की ओर बढ़ा। दूसरी ओर से हरभजन सिंह हाथ मिलाने की बजाय उल्टे हाथ से जोर से गाल पर मारते हैं। जबकि थप्पड़ सीधे हाथ से मारा जाता है, उसे थप्पड़ कह ही नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sreesanth - फोटो : file photo
बिग बॉस के इस प्रोमो वीडियो में फिलहाल तो श्रीसंथ को इतना ही कहते सुना जा सकता है। इसके आगे वो क्या-क्या कहते हैं ये तो आज आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। इससे पहले लग्जरी बजट टास्क के दौरान श्रीसंथ की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें