फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: फिनाले से एक हफ्ते पहले ये कंटेस्टेंट घर से बेघर, अब टॉप 6 के बीच होगी रेस

Sat, 22 Dec 2018 12:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 12 के फिनाले में करीब एक हफ्ते बचे हैं। घर में बाकी बचे सदस्यों के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। इस हफ्ते फिनाले में पहुंचने के लिए कई टास्क हुए, जिनमें टिकट टू फिनाले और बिग बॉस रेडियो टास्क रहा। सुरभि राणा टिकट टू फिनाले जीतने में कामयाब रहीं। आज वीकेंड का वॉर में तय होगा कि कौन से कंटेस्टेंट फिनाले तक का रास्ता तय करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
वीकेंड का वॉर में सिम्बा के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी, सारा अली खान और रणवीर सिंह पहुंचेंगे। तीनों मिलकर सलमान खान के साथ खूब मस्ती करेंगे। यही नहीं सलमान भी तीनों सितारों को कुछ टास्क देंगे और घरवालों से भी मिलवाएंगे। सलमान खान घरवालों से पूछेंगे कि वो 1 से लेकर 7 तक किस कंटेस्टेंट को कौन सा नंबर देंगे। इस रैंक में दीपक ठाकुर को पहला स्थान मिलेगा। सुरभि राणा को दूसरा, फिर रोमिल, सोमी, करणवीर, श्रीसंथ और दीपिका का नंबर आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Somi Khan - फोटो : voot app
सलमान खान घरवालों की इस रैंकिंग से नाखुश दिखेंगे और वो श्रीसंथ को पहला स्थान देते हैं वहीं दीपिका को दूसरा स्थान मिलेगा। पिछले कुछ समय से ऐसी भी खबरें थीं कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा लेकिन ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक ऐसा नहीं होने जा रहा। सोमी खान को इस हफ्ते घर से बेघर कर दिया जाएगा। सोमी के बाहर जाने के बाद श्रीसंथ, दीपिका, रोमिल, करणवीर, दीपक और सुरभि बचे हैं।

 

4 of 5
deepak and somi khan bigg boss - फोटो : voot
सोमी खान की अभी तक की जर्नी पर नजर डालें तो वो अपनी बहन सबा खान के साथ घर में प्रवेश की थीं। सबा पहले ही घर से बाहर हो चुकी हैं। घर में दीपक ठाकुर, सोमी को बेहद पसंद करते आए हैं लेकिन वो हमेशा दीपक को इग्नोर कर देती हैं। इसके अलावा सोमी और रोमिल के रिश्ते पर भी सवाल उठे। बाद में रोमिल और सोमी ने अपने रिश्ते को लेकर कहा कि वो केवल अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : voot
इससे पहले सीजन की आखिरी कालकोठरी की सजा दीपक ठाकुर, सुरभि राणा और करणवीर बोहरा को दी गई। इस सजा को देने के लिए बिग बॉस के सीक्रेट रूम में एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी और प्रीतम मौजूद रहे। दोनों को पॉवर दी गई कि किसी एक कंटेस्टेंट को जेल से बाहर कर सकते हैं, जिसके बाद मनु पंजाबी और प्रीतम ने करणवीर बोहरा को जेल की सजा से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें