फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' का अब तक का सबसे बड़ा झूठ, कॉमनर बताने वाले कंटेस्टेंट की ये है असलियत

Sat, 22 Sep 2018 04:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
'बिग बॉस' और विवादों का पुराना नाता रहा है। शो अभी शुरू हुए एक हफ्ते भी नहीं हुआ है कि कई ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिसे जानकर फैंस भी हैरान हैं। 'बिग बॉस' के 12वें सीजन में ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस सीजन में सिंगल बनाम 'विचित्र जोड़ी' है। जिसमें सिंगल कंटेस्टेंट सेलिब्रिटी हैं जबकि विचित्र जोड़ी कॉमनर की है। इन 6 जोड़ियों में से एक सौरभ पटेल ने खुद को किसान बताया था वहीं उनके साथ आए शिवाशीष मिश्रा ने एक बिजनेसमैन के तौर पर एंट्री की थी लेकिन अब इनके बारे में ऐसी जानकारी मिली है जिसे जानकर फैंस को तगड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg boss 12
पिछले दिनों पता चला था कि सौरभ पटेल जो अपने आपको किसान बता रहे थे वो तो दरअसल एक कास्टिंग डायरेक्टर हैं। उनका असली नाम भी सौरभ पटेल नहीं बल्कि साहिल पटेल है। सौरभ एक्टिंग के क्षेत्र में भी नाम कमाना चाहते हैं। वो रश्मि शर्मा और बीएजी फिल्म्स जैसे प्रोडक्शन हाउस में बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर काम कर चुके हैं। सौरभ के बाद अब शिवाशीष मिश्रा के बारे में ऐसी ही जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12
शो में शिवाशीष खुद को मध्य प्रदेश का एक बिजनेसमैन बताते हैं जबकि वो एक मॉडल और एक्टर हैं। जी हां, शिवाशीष ने मध्य प्रदेश में मॉडलिंग का काम किया है। जिसके बाद वो मुंबई पहुंचे और यहां टीवी शोज और फिल्मों के लिए कोशिश करने लगे। शिवाशीष को सोनी टीवी पर आने वाले सीरियल 'संकटमोचन महाबली हनुमान' (2017) में 'नल' का रोल ऑफर किया गया था लेकिन उनके अनप्रोफेशनल रवैये की वजह से शो के मेकर्स ने उनसे दूरी बना ली। 

4 of 5
bigg boss 12
बॉलीवुड लाइफ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 'शिवाशीष को पार्टी करने का काफी शौक है। शूटिंग के दौरान भी उनका ध्यान काम पर कम होता था यही नहीं वो चाहते थे कि उन्हें अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए छुट्टी दी जाए।' यही नहीं शिवाशीष की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए शिवाशीष ने लिखा कि 'बर्थडे ब्वॉय के साथ, 2 बजरंगी भक्त, 2 इंदौरी, साथ-साथ, 20 का दम।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
इसके पहले भी 'बिग बॉस' की विश्वसनियता को लेकर सवाल उठे थे। पहले शो के प्रोमो में जिस तरह अलग-अलग और 'विचित्र जोड़ी' की बात की जा रही थी। अभी तक वैसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। कहा तो ये भी जा रहा है कि शो के मेेकर्स ने जिस तरह जोड़ियों में कंटेस्टेंट को लाना चाहा था उसके लिए कोई कंटेस्टेंट तैयार ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें