फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' की TRP में उछाल लाने के लिए मेकर्स ने चली बड़ी चाल, शो की विजेता को फिर बनाया कंटेस्टेंट

Sat, 27 Oct 2018 10:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
SHILPA AND VIKAS - फोटो : file photo
'बिग बॉस सीजन 12' की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इस हफ्ते यह शो 13वें स्थान से दो पायदान और नीचे 15वें स्थान पर पहुंच गया। ऐेसे में शो के मेकर्स टीआरपी में उछाल लाने के लिए नया ट्विस्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो 'बिग बॉस' में जल्द ही 'सीजन 11' के दो कंटेस्टेंट एंट्री लेने जा रहे हैं जो कुछ दिन तक घरवालों के साथ ही रहेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Vikas
'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक शिल्पा शिंदे बतौर मेहमान घरवालों के साथ कुछ दिन तक रहेंगी। वह घर में कुछ दिन रहेंगी और घरवालों को गेम खेलने में मदद करेंगी। वेबसाइट इंडिया फोरम के अनुसार शिल्पा शिंदे के अलावा विकास गुप्ता के भी घर में जाने की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है इन दोनों की घर में एंट्री सोमवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाई जाएगी।


 
विज्ञापन

3 of 5
Vikas and Shilpa
शिल्पा और विकास के घर के अंदर जाने और कुछ दिन रहने के बाद घरवालों के खेल खेलने के तरीके में बदलाव आना निश्चित है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिल्पा और विकास 'बिग बॉस सीजन 11' में रह चुके हैं। यहां तक कि शिल्पा ने शो जीता भी था। अगर ऐसा होता है तो शो में दर्शकों को भरपूर मसाला मिलने वाला है।

 

4 of 5
anup jalota - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो इस बार घर से डबल एविक्शन होगा। जानकारी के मुताबिक इस बार अनूप जलोटा और सबा खान का घर से बेघर होना तय है। कहा जा रहा है कि अनूप जलोटा का बिग बॉस के मेकर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट 26 अक्तूबर तक था ऐसे में उनके साथ सबा खान के भी घर से बाहर जाने की खबरें आ रही हैं। वहीं 'वीकेंड का वार' में शनिवार का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है क्योंकि सलमान खान श्रीसंथ की जमकर क्लास लगाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saba khan - फोटो : twitter
आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप, सृष्टि, सुरभि और सबा नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन होने वाला है। इससे पहले भी घर में डबल एविक्शन हुआ था जिसमें निर्मल सिंह और कृति- रोशमी की जोड़ी बाहर हुई थीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें