फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12 का जबरदस्त ट्विस्ट, घर में फिर एंट्री लेंगी सपना चौधरी, घरवालों को देंगी झटका

Tue, 30 Oct 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sapna chaudhary - फोटो : file photo
अपने डांस से लाखों दिलों को जीतने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट हमेशा से किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। फिर चाहे लटके-झटके वाले उनके डांस वीडियो हों या फिर उनकी अपकमिंग फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' हों, सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर से वह टीवी के चर्चित शो बिग बॉस को लेकर चर्चा में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sapna chaudhary - फोटो : file photo
जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हरियाणा की सेंसेशन सपना चौधरी एक बार फिर से बिग बॉस के घर में नजर आ सकी हैं। बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स सपना चौधरी को दीवाली के पहले हफ्ते के खास मौके पर बिग बॉस के घर में एंट्री देंगे। खबरों की मानें तो इस दौरान सपना पूरा दिन घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट के साथ मिलकर दिवाली मनाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
sapna chaudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
बताया यह भी जा रहा है कि सपना चौधरी इस बीच घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट से टास्क भी करवा सकती हैं। बता दें कि इस समय बिग बॉस का सीजन 12 धीरे-धीरे मनोरंजन के चरम स्तर पर पहुंचता जा रहा है। शुरुआती दिनों की तुलना में बिग बॉस के घर में रोमांच और राजनीति का नया तड़का देखने को मिल रहा है। इस बीच बीते रविवार को हुए डबल एविक्शन ने घर के सभी राजनीतिक समीकरणों को भी बदलकर रख दिया है। 

4 of 5
Sapna Chaudhary - फोटो : file photo
इस रविवार बिग बॉस के घर भजन सम्राट अनूप जलोटा और जयपुर की खान बहनों को जोड़ी में से सबा खान बेघर हो गईं हैं। वहीं बात करें सपना चौधरी की तो, वह बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। घर में रहते हुए सपना चौधरी ने काफी सुर्खियां बटोरी। साथ ही सहयोगी कंटेस्टेंट के साथ उनकी नौक-झौंक भी देखने को मिली। हालांकि की वह शो के आखिरी तक पहुंचने में नाकामयाब रहीं लेकिन दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna chaudhary - फोटो : file photo
इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुआ सपना चौधरी का गाना 'वखरा स्वैग' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैै। बताया जा रहा है कि यह गाना सपना चौधरी की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' का है। इन दिनों सपना चौधरी इस फिल्म की शूटिंग की जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं, वहीं 'वखरा स्वैग' गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सपना की यह फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें