फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: करणवीर की पत्नी पर सलमान खान का पलटवार, शो पर बोल गए ये बड़ी बात

Sun, 18 Nov 2018 10:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस 12 में वीकेंड का वॉर एपिसोड का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हफ्ते के आखिर में सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं। बिग बॉस के आदेश की अवहेलना की वजह से सलमान ने शिवाशीष को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं दूसरी ओर एक्टर करणवीर पर भी जमकर गुस्सा निकाला लेकिन इसके पीछे करणवीर नहीं बल्कि कोई और रहा।
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
दरअसल, शो में करणवीर का मजाक बनाने की वजह से उनकी पत्नी टीजे ने एक ओपन लेटर लिखकर जमकर खरी खोटी सुनाई थी। टीजे के इस तरह ओपन लेटर लिखने की वजह से सलमान खान ने करणवीर पर गुस्सा निकाला। सलमान खान ने करणवीर से कहा कि 'एक खेल घर के अंदर हो रहा है तो एक खेल घर के बाहर हो रहा है।'
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
सलमान खान, करणवीर से कहते हैं कि 'शो में मैं जो भी कहता हूं कि क्या उससे आपको बुरा लगता है। टीजे को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है कि मैं आपसे इस तरह बात करता हूं। मैं इस बात को उतना महत्व देना नहीं चाहता हूं लेकिन मैं आपको काफी समय से जानता हूं इसलिए मैंने सोचा कि मैं आपको बता दूं।' 

4 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
सलमान खान की बातें सुनकर करणवीर उनसे मांफी मांगते हैं और कहते हैं 'मैं हमेशा आपकी तारीफ करता हूं। आप जिस तरह से शो में ह्मयूर प्रस्तुत करते हैं वह कमाल है।' सलमान खान कहते हैं कि 'आपको भी अगर ऐसा लगता है तो मैं आपसे कनेक्ट नहीं होऊंगा। आज ओपन लेटर आया है कल क्लोज लेटर आएगा।' इसके बाद सलमान सोमी से बात करने लग जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12
बाद में करणवीर कैमरे पर रोते हुए टीजे को संबोधित करते हैं कि 'तुमने ऐसा क्यों किया? तुम्हें पता है कि सलमान खान और सलीम खान से हमारे रिश्ते कैसे हैं? मुझे इस बारे में सफाई चाहिए। मैं जैसा हूं वैसा हूं।' उन्होंने बिग बॉस से टीजे से बात कराने की भी रिक्वेस्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karanvir Bohra - फोटो : file photo
इससे पहले टीजे ने लिखा था कि 'मैंने रविवार को वीकेंड का वॉर एपिसोड देखा, उसके बाद मैं अपने कुछ विचार रखना चाहती हूं। सबसे पहले मैं बता दूं कि मुझे नहीं पता कि मैंने या केवी ने किसी भी तरह से आपका अपमान किया है तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं। ऐसा लगता है आप लोग केवी से नाराज हैं लेकिन हमें नहीं पता किस बात को लेकर। हर हफ्ते केवी का मजाक बनाया जाता है और उनके हौसले को गिराने का काम होता है। केवी एक मेहनती एक्टर रहे हैं और इंडस्ट्री में कई बेहतरीन काम किए हैं। वो रेस्पेक्टेड, अवॉर्ड विनिंग एक्टर और एक अच्छे इंसान हैं। ये रेस्पेक्ट पाने के लिए उन्होंने सालों मेहनत की है, जिसका सम्मान करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें