फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: घरवालों ने जब खोली दीपिका कक्कड़ की पोल, सलमान खान ने लगा दी क्लास

Sat, 27 Oct 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : voot
बिग बॉस 12 के घर में बहू सिमर यानी दीपिका कक्कड़ मजबूत दावेदारों में से एक हैं और वो हमेशा घरवालों के निशाने पर रहती हैं। कई बार ऐसा भी लगता है दीपिका अपने टीवी के किरदार से अभी तक बाहर नहीं आ पाई हैं और हर बात पर वो रोती हुई नजर आती हैं। घरवालों ने आरोप लगाया कि वाइल्ड कार्ड एंट्री मेघा धाडे के आने से दीपिका खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
dipika kakar - फोटो : file photo
दीपिका का ज्यादातर वक्त किचन में ही बीतता है ऐसे में वो घरवालों के निशाने पर आ गईं। सभी ने एक सुर में कहा कि जब मेघा आईं तो उन्होंने किचन का काम करना शुरू कर दिया, जिससे दीपिका असुरक्षित महसूस करने लग गईं। इसी का नतीजा रहा कि दीपिका ने टास्क के दौरान मेघा को सपोर्ट नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss - फोटो : Colors
दीपिका आगे कहती हैं कि किचन में किसी के भी खाना बनाने से मुझे कोई परेशानी नहीं है। घर में छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं मेघा से असुरक्षित महसूस कर रही हूं। वहीं मेघा कहती हैं कि मेरे किचन में जाते ही दीपिका का चेहरा उतर गया था। ऐसा लग रहा था कि वो कहना चाह रही हों कि अरे मेरा किचन चला गया।

4 of 5
bigg boss
वाइल्ड कार्ड एंट्री सुरभि राणा ने भी दीपिका पर खूब निशाने साधे। सुरभि ने कहा कि पहले दिन से ही किचन रणनीति चल रही है। दीपिका ने कहा था कि वो 34 लोगों का खाना बनाएंगी। यही नहीं नाश्ता, लंच और डिनर उन्होंने खुद ही बनाने शुरू कर दिए। जब उन्होंने देखा कि किचन उनके हाथ से जा रहा है तो हाहाकार मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12
सुरभि ने आगे कहा कि मैं झूठ नहीं बोलूंगी इस दौरान हमने भी खूब चटकारे लिए। सुरभि की बात सुन सलमान खान कहते हैं कि बात तो सही है। वहीं दीपिका का चेहरा इन बातों से उतर जाता है। अब आगे दीपिका क्या कहती है और उनका क्या रिएक्शन होता है, ये तो वीकेंड का वॉर एपिसोड के दौरान ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें