फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: इस वजह से हुआ था सलमान का ब्रेकअप, बोले- 'मेरी जिंदगी में जब ये आई तो...'

Sun, 16 Dec 2018 03:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस 12 के वीकेंड का वॉर में अक्सर सेलिब्रिटीज अपनी फिल्मों या टीवी शोज के प्रमोशन के लिए आते हैं। इस हफ्ते शाहरुख खान बउआ सिंह बनकर आए हैं। पहले तो वो घरवालों से बात करते हैं फिर मजेदार टास्क के जरिए दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। बता दें कि शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। फिल्म में उन्होंने बउआ सिंह का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
शो में सलमान पहले शाहरुख के सामने टास्क रखते हैं। टास्क में उन्हें एक सामान दिया जाता है जिसे बिना देखे उन्हें उसे बेचना था। सलमान एक जेट स्प्रे लेकर आते हैं, शाहरुख को अनुमान लगाना था कि इसका इस्तेमाल कब करते हैं। शाहरुख कहते हैं कि 'इसका पानी तो हम पी सकते हैं।' बाद में सलमान खान बताते हैं कि ये तो जेट स्प्रे है।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : voot
वहीं शाहरुख नकली दांत लेकर आते हैं। सलमान बिना देखे अंदाजा लगाते हैं कि 'इसे तो मैं बचपन से यूज कर रहा हूं। जब ये मेरी जिंदगी में आई तो अचानक से मैं खुश रहने लगा। एक-दो बार तो इसे मैंने दूसरे के साथ शेयर भी किया। मेरा तो ब्रेकअप भी इस वजह से हुआ था। गर्लफ्रेंड और इसकी जगह अगर मुझे किसी को चुनना हो तो मैं इसे चुनूंगा।'

 

4 of 5
bigg boss - फोटो : voot
शाहरुख खान अपनी फिल्म जीरो की प्रमोशन करने शो में पहुंचे। जब इस बात की खबर सलमान खान ने घरवालों को दी तो वह खुशी से झूम उठे। शाहरुख खान ने घर में एंट्री करने से पहले शो में कॉलर ऑफ वीक बनकर बात की थी लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह शाहरुख खान हैं। जब पता चला तो सबकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
शाहरुख खान के शो में आने की खबर से सबसे ज्यादा सोमी खान और दीपक ठाकुर खुश हैं। ऐसे में सलमान ने सोमी की खुशी पर कहा कि पहले हम और अब शाहरुख तो इस पर सोमी बोलीं- 'वो ज्याद सेक्सी है।' बता दें कि फिल्म जीरो में सलमान खान गाने इश्कबाजी में शाहरुख संग जुगलबंदी करते दिख रहे हैं। ऐसे में आज रात का शो बेहद खास होने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें