फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: घर से बेघर होते ही सबा खान का फूटा गुस्सा, श्रीसंथ और दीपिका को बताया फर्जी

Mon, 29 Oct 2018 08:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Saba Khan - फोटो : official app voot
टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 12 धीरे-धीरे मनोरंजन के चरम स्तर पर पहुंचता जा रहा है। शुरुआती दिनों की तुलना में बिग बॉस के घर में रोमांच और राजनीति का नया तड़का देखने को मिल रहा है। इस बीच बीते रविवार को हुए डबल एविक्शन ने घर के सभी राजनीतिक समीकरणों को भी बदलकर रख दिया है। इस रविवार बिग बॉस के घर भजन सम्राट अनूप जलोटा और जयपुर की खान बहनों को जोड़ी में से सबा खान बेघर हो गईं हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : file photo
घर से बेहघर होने के बाद इन दोनों कंटेस्टेंट ने घर के माहौल और मौजूदा कंटेस्टेंट के बारे में ढेर सारे और बड़े ही रोचक खुलासे किए हैं। इस बीच सबा खान ने बिग बॉस 12 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट श्रीसंथ और छोटे परदे की बहू दीपिका कक्कड़ को लेकर बड़ा खाला किया है। सबा ने इन दिनों को सीजन का सबसे फर्जी कंटेस्टेंट बताया है। सबा ने यह बात घर से बेघर होते ही मीडिया से बात करते हुए बताई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : amar ujala
मीडिया के ओर से जब सबा से पूछा गया कि बिग बॉस के घर में कौन वास्तविक है और कौन फर्जी..? तो इस पर उन्होंने श्रीसंथ और दीपिका कक्कड़ का नाम लिया है। इसके अलावा भजन गायक अनूप जलोटा ने भी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भी बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा है कि जसलीन के साथ उनका रिश्ता बिग बॉस द्वारा गढ़ा गया था। उन्होंने कहा है कि उनके जसलीन के साथ कोई प्रेम संबंध नहीं है। 

4 of 5
बिग बॉस - फोटो : फाइल फोट
गौरतलब है कि इस बार बिग बॉस के घर से बेहघर होने के लिए सबा, सृष्टि, सुरभि और अनूप जलोटा घर नॉमिनेट हुए थे। लेकिन सबा और अनूप का बिग बॉस के घर में खेल खत्म हो चुका है। वहीं, सबा के जाने पर पूरा घर फूट-फूटकर रोया। इतना ही नहीं घर में मौजूद कई कंटेस्टेंट को अनूप जलोटा के घर से जाने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन सबा के बेघर होने से घर से सभी सदस्य हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : file photo
आपको बता दें कि घर में सबा अपनी छोटी बहन सोमी के साथ शो में आई थीं और अनूप अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन संग एंटर हुए थे। दोनों घर में 6 हफ्ते तक रुके जिसमें एक सप्ताह अनूप सीक्रेट रूम में भी रहे थे। इस दौरान घरवालों को लग रहा था कि अनूप घर से बेघर हो गए हैं लेकिन वह सीक्रेट रूम में बैठ एक-एक कंटेस्टेंट की प्लानिंग पर नजर बनाए हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें