फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के इस कंटेस्टेंट को श्रीसंथ ने दी गाली, फिर सीना चौड़ा कर कैमरे के सामने बोले- 'हां दी है तो...'

Thu, 20 Sep 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shivashish mishra
'बिग बॉस' की जंग दिन पर दिन और भी खतरनाक होती जा रही है। 'बिग बॉस' का पहला दिया गया टास्क श्रीसंथ के गलत फैसले की वजह से रद्द हो गया था लेकिन अब ऐसा लगता है कि जल्द ही दूसरा टास्क 2 और घरवालों की लड़ाई के भेट चढ़ जाएगा। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में बिग बॉस का जो प्रोमो वीडियो आया है वह इस ओर इशारा कर रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
S Sreesanth and shivashish mishra
जानकारी के मुताबिक 'बिग बॉस' ने सभी घरवालों को इस सीजन का पहला 'लग्जरी बजट टास्क' दिया जाएगा। इस टास्क में अनूप जलोटा राजुकमार बने हैं और कृति-रोशमी की जोड़ी और दीपिका कक्कड़ अलग अलग रियासतों की राजकुमारियां बनी हैं। बाकी घरवाले इन राजकुमारियों की प्रजा के के रूप में होंगे। राजकुमारियों का काम राजकुमार को खुश कर उनसे फूल हासिल करना होगा। इस बीच कुछ ऐसा हो जाएगा कि 2 घरवाले एक दूसरे के खिलाफ हो जाएंगे।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
shivashish mishra
वीडियो में दिखाया गया है कि टास्क के दौरान शिवाशीष और श्रीसंथ में जबरदस्त झगड़ा हो जाएगा। वीडियो में शिवाशीष कहते हैं कि श्रीसंथ ने उन्हें गाली दी है। वह बिग बॉस से कहते हैं कि श्रीसंथ को बुलाए और समझाए कि वह अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। वरना फिर मुझे जो करना होगा वो करूंगा। मार भी सकता हूं।
 


 

4 of 5
shivashish mishra
वीडियो में दिखाया गया है कि एक ओर श्रीसंथ को करणवीर समझा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रोमिल चौधरी शिवाशीष से कह रहे हैं कि पहले टास्क पूरा कर फिर बाद में देखेंगे। रोमिल के अलावा निर्मल भी शिवाशीष के पास जाते हैं और उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं। तभी शिवाशीष कहते हैं कि मैं श्रीसंथ के पास गया और पूछा भी कि जो हुआ वह गलती से हुआ या जानबूझकर किया। श्रीसंथ ने कहा मैंने जानबूझकर किया और हम ऐसा ही करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shivashish mishra
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि नेहा पेंडसे जब श्रीसंथ से पूछती है कि क्या हुआ? तभी श्रीसंथ कहते हैं 'हां दी है तो.. उनके सेनापति ने धक्का दिया तो मैंने भी कह दिया। वीडियो में शिवाशीष काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। यहां तक कि वह अपने जोड़ीदार की बात भी नहीं मानते। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह टास्क पूरा हो पाएगा या फिर लड़ाई की भेट चढ़ जाएगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें