बिग बॉस 12 के फिनाले में दो ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में किसी भी कंटेस्टेंट का घर से बेघर होना बेहद निराशाजनक होगा। घर में इस हफ्ते करणवीर बोहरा, रोहित सुचांती और सोमी खान कंटेस्टेंट हैं। करणवीर सेलिब्रिटी हैं ऐसे में उन पर ज्यादा खतरा नहीं है। घर में रोहित सुचांती ने वाइल्ड कार्ड से एंट्री की थी तो वहीं सोमी खान कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं।