बिग बॉस की लाइव अपडेट के मुताबिक, अब सभी घरवाले आपस में यह तय कर रहे हैं कि कौन कालकोठरी की सजा का पात्र है। ऐसे में विचार विमर्श के दौरान समुद्री टास्क में चुनी गई एकल और जोड़ीदार टीम आपस में भिड़ती नजर आई। वहीं, श्रीसंथ एक बार फिर घर में घुस्सा करते और धमकी देते दिखाई दिए और एक बार फिर घर से भागने की कोशिश भी की। ऐसे में इस विवाद के चलते काल कोठरी में जाने वाले कंटेस्टेंट्स का फैसला नहीं हो पाया है...
बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता शो में पहुंचे। लेकिन श्रीसंथ ये कहते दिखाई दिए कि वह विकास गुप्ता को नहीं जानते। वहीं विकास ने नेहा, उर्वशी, सृष्टि, श्रीसंथ, करणवीर, सोमी खान, जसलीन, कृति, दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कड़, सौरभ-शिवाशीष सभी घरवालों को सच का आईना दिखाया। साथ ही उनकी कमियों को उजागर भी कर रहे थे। इसके बाद विकास घर से चले गए। वहीं, सभी घरवालें विकास के जाने के बाद भी स्टेचू बने हुए थे जो बिग बॉस के आदेश के बाद फिर नॉर्मल हो गए हैं।