TV Show
बता दें कि आज ही पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का प्रोमो आया है और इस प्रोमो में श्रीसंत कह रहे हैं - 'मेरे लिए जिंदगी हमेशा एक क्रिकेट का मैदान थी लेकिन अब मुझे बनना है बिग बॉस के घर का सुल्तान। श्रीसंत की रियलिटी शो में यह पहली पारी नहीं है इससे पहले वह 2 और रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। श्रीसंत 'झलक दिखला जा सीजन 7' और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं। वहीं एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें नेहा पेंडसे गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं।