फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में वापस आ रहे हैं बेघर हुए ये 2 दो कंटेस्टेंट्स, इसकी होगी घर से छुट्टी

Wed, 03 Oct 2018 04:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss

बिग बॉस 12 को दो हफ्ते हो चुके हैं और घर से अब तक कृति वर्मा-रोशमी बानिक की कॉमनर जोड़ी और निर्मल सिंह बेघर हो चुके हैं। बता दें कि इन तीनों को शो के दूसरे हफ्ते के वीकेंड का वार में घर से बेघर होना पड़ा था। लेकिन रोमिल और निर्मल की कॉमनर जोड़ी में से रोमिल को वापस घर में जाने का बड़ा मौका मिला। गौरतलब है कि हवलदार निर्मल सिंह और रोशमी बानिक फिर से शो का हिस्सा बन सकते हैं..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..

विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रोशमी और निर्मल इस हफ्ते घर में दोबारा एंट्री कर सकते हैं। लेकिन इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच आपको बता दें कि बिग बॉस के घर का माहौल अब धीरे-धीरे गरमा जा रहा है। शिवाशीष रोमिल और श्रीसंथ ये तीन ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो घर में आपस में बहुत ज्यादा लड़ते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
tv show
वहीं, बात करें इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले कंस्टेस्टेंट्स की तो बता दें कि करणवीर बोहरा, श्रीसंथ, सृष्टि रोडे और अनुप-जसलीन की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। करणवीर बोहरा तीसरी बार तो सृष्टि रोडे दूसरी बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। लेकिन इस हफ्ते घर से बेघर होने का सबसे ज्यादा खतरा श्रीसंथ और सृष्टि पर मंडरा रहा है।

4 of 5
tv show
बिग बॉस 12 की ताजा अपडेट के मुताबिक, शिवाशीष और सृष्टि के बीच 'कुर्बानी टास्क' में बड़ी जंग देखने को मिली। इस दौरान शिवाशीष ने सृष्टि को आपत्तिजनक शब्द कहे जो बिग बॉस के घर में बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किए जा सकते। मामला यह था कि किडनैपर सृष्टि ने कुर्बीनी टास्क में शिवाशीष को उनके जोड़ीदार सौरभ को छुड़वाने के लिए अपने सभी कपड़े रंग लगाकर और काटकर खराब करने की मांग रखी थी। वहीं, किडनैपर सृष्टि की मांग को शिवाशीष ने खुशी-खुशी मान लिया। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शिवाशीष के ये कपड़े तकरीबन 25 लाख रुपये के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
आखिर में आपको बता दें कि आज रात (3 अक्टूबर) के शो में घर में 'ज्वालामुखी टास्क' होगा जिसमें रोमिल और करणवीर बोहरा के बीच बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। इस बीच रोमिल श्रीसंथ से भी लड़ते नजर आएंगे। यहां तक कि रोमिल घर में यह कहते सुनाई देंगे कि वह श्रीसंथ से अच्छी लेग स्पिन गेंद फेंक सकते हैं। बस इसी बात पर आज रात दोनों आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें