फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: इस मॉडल से शादी करना चाहते थे अनूप जलोटा, बोलीं- 'होटल के कमरे में बुलाया और जबरन...'

Thu, 20 Sep 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
anup jalota
'बिग बॉस 12' का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है। कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े और नॉमिनेशन का खेल चल रहा है। इन सबके बीच जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वो हैं अनूप जलोटा ने। 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ पहुंचे अनूप जलोटा की चर्चा ना केवल घर के अंदर बल्कि घर के बाहर भी हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
rina golan
'बिग बॉस' के घर में जाने के बाद से अनूप जलोटा की निजी जिंदगी को खंगाला जाने लगा है। इसी बीच एक इजराइली मॉडल रीना गोलान के आरोप सामने आए हैं। रीना गोलान ने साल 2011 में एक किताब 'डियर मिस्टर बॉलीवुड' लिखी और अनूप जलोटा के साथ अनुभव शेयर किए। रीना उन दिनों बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 9
anup jalota
रीना के मुताबिक, बॉलीवुड में कुछ खास काम नहीं मिलने के बाद वो साल 2009 में इजराइल लौट गईं लेकिन उससे एक हफ्ते पहले उन्हें एक इजराइली शख्स मिला जिसने एक कंपनी 'विटामिन' के बारे में बताया। वो शख्स चाहता था कि रीना इस कंपनी के लिए काम करें। जिसके बाद रीना इजराइल में चार महीने बिताने के बाद वापस भारत लौंट आईं।

4 of 9
अनूप जलोटा
भारत आकर रीना ने इस कंपनी को ज्वाइन कर लिया, इसी सिलसिले में वो मुंबई के मैरियट होटल में अनूप जलोटा से पहली बार मिलीं। अनूप जलोटा पहली ही बार में कंपनी के लिए काम करने के लिए तैयार हो गए। अनूप जलोटा ने भले ही हामी भर दी हो लेकिन उन्होंने कंपनी ज्वाइन नहीं की। रीना का करियर भी कुछ खास आगे बढ़ नहीं रहा था तो उन्होंने अनूप जलोटा से मदद मांगी। ऐसे में अनूप ने उन्हें अपना शो होस्ट करने का ऑफर दिया इसके बदले रीना को 10 हजार रुपये प्रति शो दिए जाते थे।
विज्ञापन

5 of 9
anup jalota
रीना ने किताब में आगे लिखा कि देश-विदेश में होने वाले अनूप जलोटा के शो के लिए वो उनके म्यूजिक ग्रुप के साथ जुड़ गईं। इसी दौरान फ्लाइट में एक दिन अनूप जलोटा ने उनकी जांघ पर हाथ रख दिया। हालात को संभालते हुए रीना ने उनका हाथ झटके से हटा दिया, तब अनूप जलोटा ने अपनी बीमार पत्नी के बारे में बताया। 
विज्ञापन

6 of 9
anup jalota
रीना के मुताबिक, अनूप अपनी पत्नी को धोखा देना चाहते थे। बीमारी की वजह से उनकी पत्नी बेहद कमजोर हो गई थी जिसकी वजह से दोनों के बीच सात सालों से शारीरिक संबंध नहीं थे। अनूप ने रीना से कहा कि वो किसी ऐसे से संबंध बनाना चाहते हैं जिससे प्यार करते हों। फ्लाइट में होने की वजह से रीना कहीं जा भी नहीं सकती थीं।
विज्ञापन

7 of 9
बार-बार समझाने के बाद भी अनूप जलोटा समझने के लिए तैयार ही नहीं थे। होटल पहुंचने के बाद रीना ने अनूप से साफ कर दिया कि वो केवल एक दोस्त की तरह रहना चाहती हैं। उन्होंने पत्नी को धोखा ना देने की बात कही। जिस पर अनूप ने कहा कि वो उनसे आध्यात्मिक तरह के प्यार में हैं। रीना गोलान आगे बताती हैं कि अनूप की वजह से ही वो मुंबई में टिक सकीं। लोखंडवाला में फ्लैट के लिए अनूप ने उनकी फीस भी बढ़ा दी थी।

8 of 9
anup jalota
अनूप जलोटा अपने म्यूजिक ग्रुप के साथ एक शहर में थे। हमेशा की तरह अनूप ने होटल के कमरे में रीना को डिनर के लिए बुलाया और उन्हें जबरन गले लगाकर किस करने लगे। रीना वहां से उठकर चली आईं। इसी टूर के दौरान अनूप ने रीना से कहा कि उनकी बीमार पत्नी 5-6 साल तक ही जिंदा रहेंगी। वो चाहते हैं कि रीना उनसे शादी कर लें। ये सब सुनकर रीना का पारा हाई हो गया। कुछ दिनों बाद रीना ने अनूप के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। बात बढ़ती देख अनूप जलोटा ने माफी मांग ली।
विज्ञापन

9 of 9
anup jasleen
करियर में ऐसे उतार चढ़ाव को देखते हुए रीना ने आखिर इजराइल लौट जाने का फैसला किया। इजराइल जाने से पहले रीना ने अनूप को फोन किया तो उन्होंने मिलने बुलाया। आखिरी मुलाकात में भी अनूप ने उन्हें गले लगाने की कोशिश की। इसी दौरान रीना को पता चला कि अनूप एक नई लड़की को ग्रुप में ला चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें