फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: अब चलेगा 'एविक्शन का वार', वीकेंड से पहले ही हो जाएगा एक कंटेस्टेंट घर से बाहर

Tue, 09 Oct 2018 09:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
बिग बॉस 12 के 23 वें दिन घर में बड़ा घमासान देखने को मिला। घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है और इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स दो धड़ों में बंट चुके हैं। इस घमासान के बाद घर में कप्तानी टास्क का दूसरा पड़ाव शुरू होता हैं जहां टास्क के दौरान सृष्टि पर हमला होते हुए दिखाया गया है और इस बात पर दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने आ जाती हैं। बता दें कि कल (10 अक्टूबर) के एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि घर में से कल एक कंटेस्टेंट वीकेंड का वार से पहले ही बाहर हो जाएगा। घर से बेघर होने के लिए करणवीर, श्रीसंथ और नेहा नॉमिनेट हुए हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या-क्या हुआ आज रात के शो में..
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
आज रात दीपक अपनी टीम के साथी सौरभ को फर्जी और झूठा बताते हैं और साथ ही उन्हें गाली भी देते हैं।  ऐसे में दीपक के बार-बार फर्जी कहने और गाली देने पर सौरभ आगबबूला हो जाते हैं और दीपक को मारने के लिए चढ़ जाते हैं। लेकिन घर में बढ़ते इस घमासान में दीपिका और नेहा ने सौरभ को समझाने की पूरजोर कोशिश की मगर सौरभ आपे से बाहर हो गए उन्होंने माइक फेंक दिया और इस आपाधापी में उनके कपडे़ भी फट गए। इस दौरान सौरभ रोते हुए कहते हैं कि उन्हें अब इस घर में नहीं रहना।


 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss
इसके बाद कॉमनर दीपक घर में अंग्रेजी बोलने वालों पर भी बरस पड़ते हैं और यह कहते दिखाई देते हैं कि जब शो में अंग्रेजी बोलना सख्त मना है तो क्यों बोलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्या लोग स्टेंडर्ड झाड़ने के लिए अंग्रेजी बोलते हैं? तो इस पर शिवाशीष बोल पड़ते हैं कि क्या अंग्रेजी जानवर बोलते हैं तो दीपक कहते हैं सही पकड़े हैं।

4 of 5
bigg boss
दीपक की बात सुन श्रीसंथ भी इस लड़ाई में कूद जाते हैं और दीपक से कहते हैं कि 'दीपक अगर अंग्रेजी जानवर बोलते हैं तो मैं तेरे साथ जानवर वाला व्यवहार करूंगा।' वहीं, श्रीसंथ की बात सुनने के बाद दीपक ने कहा 'आप बात-बात पर गुस्सा ना हुआ करें, ऐसे में श्रीसंथ दीपक पर उन्हें मारने के लिए दौड़ते हैं और इस दौरान घर में दीपक को कुत्ता भी बोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
इस विवाद में सुरभि दीपक के साथ खड़ी होती नजर आईं लेकिन करणवीर ने सुरभि को दीपक और श्रीसंथ की लड़ाई के बीच में ना आने के लिए कहते हैं तो सुरभि दीपक को अपना दोस्त बताकर करणवीर से भिड़ जाती हैं। इस दौरान सुरभि करणवीर को बेटा बोलती हैं तो वहीं करणवीर सुरभि को बच्ची बताते हैं। इसके बाद विवाद इतना बढ़ जाता है कि श्रीसंथ यह कहते दिखाई देते हैं कि वह उसका गला पकड़कर नीचें गिरा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें