फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: पहली बार अनूप जलोटा के साथ इतनी रोमांटिक हुईं जसलीन, भूल जाएंगे पुनीश-बंदगी को

Sun, 07 Oct 2018 03:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup and jasleen
'वीकेंड का वार' का पहला दिन बीत चुका है। पहले दिन सलमान खान ने गोविंदा के साथ जमकर मौज मस्ती की और साथ ही साथ घरवालों की क्लास भी लगाई। हाल ही में 'वीकेंड का वार' के दूसरे दिन का जो वीडियो आया है उसे देखकर इतना तो तय है घर का माहौल कुछ ज्यादा ही हॉट हो जाएगा जिसकी वजह जसलीन का अनूप के साथ सिजलिंग डांस है।
विज्ञापन

2 of 5
neha pendse
इस वीडियो को कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने पोस्ट किया है जिसमें घरवाले जसलीन के इस हॉट डांस को देखकर हैरान रह गए। इस वीडियो में घरवालों के साथ भारती भी घर के अंदर नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि पहले नेहा पेंडसे पोल डांस कर रही हैं जिसके बाद जसलीन अनूप जलोटा के सामने 'रेस' फिल्म के फेमस गाने 'जरा जरा किस किस मी' पर डांस कर रही हैं।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
anup jasleen
वीडियो में आप देखेंगे कि अनूप जलोटा बुत बनकर खड़े हैं जिन्हें जसलीन को अपनी अदाओं से मंत्र मुग्ध करना है। जसलीन अनूप जलोटा पर वीडियो में डोरे डालते हुए नजर आ रही हैं जिसे देखकर घरवाले भी हैरान है। वहीं अनूप जलोटा उन्हें देखकर कुछ भी रिएक्ट नहीं कर रहे।

4 of 5
anup jasleen dinner date
इससे पहले अनूप जलोटा और जसलीन रोमांटिक डिनर डेट पर 'बिग बॉस' के आदेश पर गए थे। इन दोनों ने डिनर डेट पर जमकर एन्जॉय किया इसके साथ ही डांस भी किया। आपको बता दें, इस बार घर से बेघर होने के लिए अनूप-जसलीन की जोड़ी के अलावा करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे और श्रीसंथ हुए है। 'द खबरी' के मुताबिक इस बार कोई भी घर से बाहर नहीं जाएगा बल्कि अनूप जलोटा को सीक्रेट रूम भेजा जाएगा।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup and jasleen
अनूप जलोटा और जसलीन पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस घर में यह दोनों बतौर जोड़ी आए हैं और नोक झोंक के साथ रोमांस करते हुए भी देखा गया। हालांकि शुरुआत में घरवालों ने इन दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए थे लेकिन बाद में इन दोनों ने खुलेआम घरवालों के सामने स्वीकार किया कि इन दोनों के बीच सिर्फ गुरु और शिष्य का रिश्ता नहीं बल्कि यह दोनों रिलेशनशिप में भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें