फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में अनूप संग बेड शेयर करने को लेकर बोलीं जसलीन, 'आप वेट करो अभी'

Wed, 19 Sep 2018 11:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup jasleen
सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 12 लगातार सुर्खियां बटोरने में कामयाब साबित हो रहा है। ऐसे में घर में एक से एक कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है तो वहीं, बिग बॉस के फैन्स की नजर सिर्फ और सिर्फ अनूप जलोटा और जसलीन पर टिकी हुई हैं। जब से शो का 12 वां सीजन शूरू हुआ है तब से सोशल मीडिया पर लोगों ने अनूप और जसलीन की जोड़ी को ट्रोल करना शूरू कर दिया है..ऐसे में शो में जसलीन ने अनूप संग बेड शेयर करने को लेकर यह बड़ी बात कही है..
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota
बता दें कि मशहूर सिंगर अनूप जलोटा खुद से 37 साल छोटी लड़की जसलीन संग पिछले तीन साल अफेयर में हैं। लेकिन दोनों ने इस बात का खुलासा बिग बॉस के प्रीमियर में किया जहां यह सब जानने के बाद सलमान के साथ-साथ सबकी आंखें खुली की खुली रह गई और वहीं सोशल मीडिया पर तो जैसे लोगों को इनके रिश्ते से इतना बड़ा झटका लगा कि रातभर इस जोड़ी के बारे में अनाप-शनाप कमेंट्स करते रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
anup jalota
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ क्योंकि घर में जाने के बाद भी बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनके रिश्ते के बारे में पूछ-पूछ कर दोनों के नाक में दम कर दिया था। बता दें कि जसलीन ने अनूप संग बेड शेयर करने से इंकार कर दिया है। जसलीन ने घर में सिंगल बेड को चुना और अनूप ने भी जसलीन के बगल वाले बेड लेने के भरसक प्रयास किए।

4 of 5
anup jalota and jasleen
लेकिन जसलीन के अगल-बगल के दोनों बेड पहले ही घिर चुके हैं तो इसपर अनूप ने कहा कि तो 'मैं दूर हो गया हम खुले में सोएंगे? इसके जवाब में जसलीन ने कहा कि 'आप वेट करो अभी आपको पार्टनर मिल जाएगा कोई।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jalota and jasleen
बता दें कि जसलीन के पिता केसर मथारू से जब उनकी बेटी के इस खुलासे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'जब तक मेैं अपनी बेटी से मिलकर इस बारे में पूरी बात नहीं कर लेता तब तक मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा, मेरी बेटी एक प्रोफेशनल सिंगर है जिसने बॉलीवुड के कई बड़े सिंगर्स के साथ गाना गाया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें