बिग बॉस 12 के फिनाले में इस वक्त 6 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिनके बीच कड़ा मुकाबला होना है। घर में इस वक्त दीपक, श्रीसंथ, रोमिल, दीपिका, सुरभि और करणवीर हैं। बिग बॉस के आखिरी टास्क बीबी होटल में ये कंटेस्टेंट एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे।
विज्ञापन
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में हिना खान दोबारा घर में एंट्री करेंगी। हिना खान के साथ शो में प्रियांक शर्मा, गौतम गुलाटी और जूही परमार आएंगे। कलर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें कंटेस्टेंट को कई फनी टास्क दिए गए।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
हिना खान घरवालों के लिए टास्क देंगी। इस दौरान वो दीपक ठाकुर को एक तरफ शेव करने के लिए कहेंगी। दीपक को इस अंदाज में देखकर सभी घरवाले ठहाके लगाने लगते हैं। वहीं करणवीर बोहरा को अपने बाल कर्ली करने होंगे।
4 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
इससे पहले शो में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला पहुंचीं। वह बिग बॉस के घर में सांता क्लॉज बनकर पहुंचीं। साथ ही उन्होंने घर में मौजूद सभी सदस्यों के साथ मिलकर जमकर मस्ती भी की। दिलचस्प बात यह रही कि शो के दौरान दीपक और सुरभि के बीच सीक्रेट टास्क भी देखने को मिला।
बिग बॉस ने दीपक को घर में एक सीक्रेट टास्क दिया। इस दौरान बिग बॉस ने उन्हें फोन के जरिए घर के सदस्यों का सामान चुराने के लिए कहा। दीपक को जहां चोरी करनी पड़ी, तो वहीं सुरभि राणा को दीपिका कक्कड़ को गुस्सा दिलाने और रुलाने का टास्क दिया। इस दौरान घर में काफी हंगामा भी देखने को मिला।