फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों मे देखें बिग बॉस का 16वां दिन कैसे बना घरवालों के लिए बड़ी आफत, रोया एक-एक कंटेस्टेंट

Wed, 03 Oct 2018 06:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
bigg boss
मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने सफल 12वें सीजन में चल रहा है। शो की टीआरपी पिछले सभी सीजन से लगातार बढ़ रही है। ऐसे में चल रहे सीजन 12 ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शो की अगर ताजा अपडेट की बात करें तो 2 अक्टूबर की रात के शो में बहुत ही हंगामा और इमोशनल ड्रामा देखने को मिला..तो आइए जानते हैं..कल क्या-क्या हुआ शो में...
विज्ञापन

2 of 8
bigg boss
घर में 16वां दिन घरवालों के लिए बड़ी आफत बनकर आया। कुर्बानी टास्क में हार जाने के बाद करणवीर बोहरा और सृष्टि के साथ अनूप-जसलीन और श्रीसंथ भी नॉमिनेशन की रडार में आ गए हैं। इस हफ्ते इनमें से किसी को भी घर के लिए अपना सामान पैक करना पड़ सकता है। https://www.facebook.com/Amarujala/videos/2030855367206080/
विज्ञापन

3 of 8
bigg boss
घर में 16वें दिन कुर्बानी टास्क की शुरुआत अनूप-जसलीन की जोड़ी से हुई जिसमें दीपिका किडनैपर बनीं। दीपिका ने जसलीन को फोन कर अनूप को छोड़ने के लिए उनके सभी कपड़े और मेकअप का कीमती सामान नष्ट करने की मांग रखी। लेकिन जसलीन ने ऐस करने से साफ मना कर दिया और इसी के चलते अनूप-जसलीन की ये चर्चित जोड़ी बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई।

4 of 8
bigg boss
इसके बाद करणवीर बोहरा ने किडनैपर बन दीपक की जोड़ीदार उर्वशी को किडनैप कर दीपक से उनके शरीर के सभी बालों की कुर्बानी मांगी। दीपक ने करणवीर का कहना मान ऐसा खुशी-खुशी कर दिया और करणवीर को नॉमिनेशन के घेरे में आना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 8
bigg boss
दीपक बिना किसी हिचक के आगे बढ़े और खुद ही अपने सिर के सारे बाल साफ कर लिए। दीपक ने खुद की जोड़ी को बचाने के लिए ये कुर्बानी बहुत ही प्यार से दी। इस पर सभी घरवालें हक्का-बक्का रह गए।
विज्ञापन

6 of 8
bigg boss
इसके बाद नंबर आता है सृष्टि रोडे और कॉमनर जोड़ी शिवाशीष-सौरभ का। टास्क में सृष्टि किडनैपर बनीं और सौरभ को किडनैप कर शिवाशीष से उनके विदेशी ब्रांडेड कपड़े और परफ्यूम की कुर्बानी मांगी। किडनैपर सृष्टि का आदेश मान शिवाशीष ऐसा करने लगे तो घरवालों ने शिवाशीष और सृष्टि को रोका। बता दें कि शिवाशीष अपना तकरीबन 25 लाख रुपये का नुकसान करने जा रहे थे। ऐसे में सृष्टि ने अपनी हार मान ली और वह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चुन ली गईं।
विज्ञापन

7 of 8
bigg boss
कुर्बानी टास्क खत्म होने के बाद शुरू होता है अनूप और जसलीन की प्रेमकहानी का एंड। जी हां, कुर्बानी टास्क में जसलीन के अपने कपड़े और मेकअप का सामान ना त्यागने से अनूप काफी खफा हुए और जसलीन को छोड़ने का मन बना लिया। ऐसे में इनका प्यार ब्रेकअप पर आकर अटक गया।
विज्ञापन

8 of 8
bigg boss
आखिर में आपको बता दें कि बिग बॉस की खान सिस्टर्स (सबा और सोमी) घर के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही हैं। यह जोड़ीदार बहने घर में किसी से भी लड़ने को तैयार रहती हैं। बता दें कि कुर्बानी टास्क में श्रीसंथ ने किडनैपर बन सबा को छोड़ने के लिए सोमी से उनके बालों की कुर्बानी मांगी।  सोमी ने किडनैपर श्रीसंथ की बात मान ऐसा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें