फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12 की एक्स कंटेस्टेंट को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, मेकअोवर के बाद वायरल हुई तस्वीरें

Thu, 14 Feb 2019 11:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोमी खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 12 के एक्स कंटेस्टेंट्स की किस्मत खुलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीते दिनों दीपक ठाकुर को बेस्ट एंटरटेनर का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया था साथ ही उनकों कई गाने का ऑफर मिल चुका है। इसके बाद अब शो की एक और प्रतियोगी को बड़ा मौका मिला है। खबर है कि शो की एक्स कंटेस्टेंट सोमी खान को फिल्म मिल गई है।
विज्ञापन

2 of 5
deepak thakur, somi khan - फोटो : bigg boss
बिग बॉस 12 की मशहूर जोड़ी सोमी खान और सबा खान शो में अच्छी साझेदारी चलते दूसरे प्रतियोगी पर भारी पड़ती थीं। इसी के चलते दोनों की बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई। इन दिनों ये खान सिस्टर्स अपने मेकओवर की वजह से चर्चा में हैं। सोमी खान ने अपने कई लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इनमें उनका ग्लैमरस लुक नजर आ रहा था।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोमी खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब सोमी के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर आई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। बिग बॉस कंटेस्टेंट जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इस बारे में श्रीसंत ने हिंट जरूर दे दिया है कि सोमी जल्द ही किसी फिल्म और वेब सीरीज का हिस्सा बनेंगी। 

4 of 5
सोमी खान - फोटो : सोशल मीडिया
बीती 12 फरवरी को दीपक ठाकुर मुजफ्फरपुर सिटी में एक लाइव कॉन्सर्ट रखा, जिसमें सोमी खान और श्रीसंत पहुंचे थे। इस दौरान तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दीपक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर की थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepak Thakur
एक वीडियो में सोमी खान ने जब मजाक-मजाक में कहा, 'छोटे भाई ने बुलाया और हम चले आए.' इस पर दीपक ठाकुर  मजेदार अंदाज में गुस्सा हुए फिर से करेक्शन करते हुए कहा, 'श्रीसंत भाई और सोमी खान जो मेरी दोस्त है उनका आने के लिए शुक्रिया। यह वीडियो कुछ ही मिनटों में इंटरनेट पर काफी वायरल हो गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें