फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: फिनाले से 2 हफ्ते पहले भाई-बहन में आई खटास, मुद्दा बनी ये बड़ी बात

Mon, 17 Dec 2018 09:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dipika kakar and Sreesanth - फोटो : twitter
टीवी के विवादित शो बिग बॉस 12 धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस बीच शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट का मुकाबला बेहद कड़ा होता जा रहा है। वहीं फिनाले से दो हफ्ते पहले घर में अपने भाई-बहन के रिश्ते से खूब चर्चा बटोर चुके दीपिका और श्रीसंथ के बीच लडाई देखने को मिली है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss - फोटो : twitter
बिग बॉस 12 में इस हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फायर ब्रिगेड टास्क के जरिए इस हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया शुरू हुई है। इस टास्क में गॉन्ग बजने के बाद दो घरवाले इस फायर ब्रिगेड के अंदर जाते हैं। इसके अंदर घरवालों की फोटो लगी होती है। घरवालों को आपसी सहमती से किसी एक कंटेस्टेंट की फोटो को जलाया।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : twitter
फिलहाल आज की नोमिनेशन प्रक्रिया आधी हो चुकी है।नोमिनेशन टास्क के तीन राउंड होंगे और हर राउंड में ग्रुप बदले जाएंगे। जिस घरवाले की फोटो तीन बार से ज्यादा जलेगी वह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट होंगे। साथ ही बचे हुए अन्य सदस्य सीधा टिकट टू फिनाले जीत जाएंगे।नोमिनेशन टास्क से पहले श्रीसंथ और दीपिका के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली।

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
दरअसल, श्रीसंथ ने दीपिका से कहा- मुझे सिर्फ 6 वोट मिलेंगे वह भी मेरे घर देंगे। वह कहते हैं कि आप सबको तो लाखों-करोड़ों वोट मिलते हैं। फिनाले केवी (करणवीर बोहरा) और दीपिका के बीच होगा। ये दोनों कलर्स चैनल के चेहरे हैं। श्रीसंथ की इस बात से दीपिका भड़का जाती हैं और शो के इन बहन-भाई के बीच तगड़ी झड़प हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
आपको बता दें कि फिनाले के लिए अब दीपिका, श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, सुरभि राणा, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी और सोमी खान बचे हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वॉर एपिसोड में बिग बॉस के घर से रोहित सुचांती बेघर हुए हैं। रोहित ने बिग बॉस 12 के 5वें हफ्ते में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। थोड़े ही समय में उनकी घर में कई लोगों से दोस्ती हुई तो कई लोग दुश्मन भी बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें