bigg boss salman khan
इस प्रोमो वीडियो को 'द खबरी' ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में सलमान खान घर के सभी सदस्यों को टास्क समझाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान दीपिका, करणवीर और श्रीसंथ को स्टोररूम से चीजें लाने को कहते हैं। सलमान कहते हैं कि आप सभी इस गुलेर और चश्मे को पहन लीजिए। मैं आप सभी के सामने कुछ लाइन बोलूंगा आप लोगों को यह बताना है कि वह किसने बोली होगी।