बिग बॉस 12 में पोल्ट्री टास्क के जरिए घर के नए कैप्टन का चुनाव होना है। इस टास्क में जीतने वाला कंटेस्टेंट कैप्टेंसी का दावेदार होगा। टास्क के दूसरे पड़ाव में उर्वशी, दीपक, सबा और सुरभि के बीच दौड़ जारी थी लेकिन एक-एक कर सभी घरवाले बाहर होते चले गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
deepak thakur
- फोटो : voot
टास्क के दौरान ही दीपक और उनकी पार्टनर के तौर पर आईं उर्वशी के बीच जमकर बहस भी हुई। दीपक का कहना था कि उन्हें अगर कैप्टन बनना है तो घर के लोगों के पास जाकर खुद की सिफारिश करनी होगी, वहीं उर्वशी अपनी बातों पर ही अड़ी रहीं कि वो किसी के पास नहीं जाएंगी। ऐसे में जब टास्क शुरू हुआ तो वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री पाईं सुरभि ने धोखे से उर्वशी को इस रेस से निकाल दिया।
विज्ञापन
3 of 5
deepak thakur
- फोटो : file photo
आखिर में दीपक और सबा टास्क में बचे हैं। ट्विटर पर द खबरी के मुताबिक दीपक ठाकुर नए कैप्टन बन गए हैं। दीपक वैसे भी पूरे टास्क के दौरान सबसे ज्यादा एक्टिव थे। घर की घर रणनीति में वो बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। उर्वशी के जाने के बाद तो उनका रास्ता भी साफ हो गया था।
4 of 5
Deepak Thakur
- फोटो : voot
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले दीपक ठाकुर लोगों को खूब इंटरटेन करते हैं। बता दें कि दीपक एक अच्छे सिंगर हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर और मुक्काबाज में गाना गाया है। घर में जब भी उन्हें मौका मिलता है वो खुद का बनाया हुआ गाना गातेे हैं। पिछले दिनों उनका गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
दीपक ने बिहारियों को डेडिकेट करते हुए गाना गाया था। जिसके लिरिक्स कुछ ऐसे हैं कि 'शेर की सवारी और हमरी यारी, मुश्किल से मिलती है किसी-किसी को... एक बिहारी है सब पे भारी...' इस गाने को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।