फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: टास्क में सबको छोड़ दिया पीछे, ये 'बिहारी बाबू' बन गया घर का नया कैप्टेन

Thu, 25 Oct 2018 01:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepak thakur - फोटो : voot
बिग बॉस 12 में पोल्ट्री टास्क के जरिए घर के नए कैप्टन का चुनाव होना है। इस टास्क में जीतने वाला कंटेस्टेंट कैप्टेंसी का दावेदार होगा। टास्क के दूसरे पड़ाव में उर्वशी, दीपक, सबा और सुरभि के बीच दौड़ जारी थी लेकिन एक-एक कर सभी घरवाले बाहर होते चले गए।
विज्ञापन

2 of 5
deepak thakur - फोटो : voot
टास्क के दौरान ही दीपक और उनकी पार्टनर के तौर पर आईं उर्वशी के बीच जमकर बहस भी हुई। दीपक का कहना था कि उन्हें अगर कैप्टन बनना है तो घर के लोगों के पास जाकर खुद की सिफारिश करनी होगी, वहीं उर्वशी अपनी बातों पर ही अड़ी रहीं कि वो किसी के पास नहीं जाएंगी। ऐसे में जब टास्क शुरू हुआ तो वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री पाईं सुरभि ने धोखे से उर्वशी को इस रेस से निकाल दिया।
विज्ञापन

3 of 5
deepak thakur - फोटो : file photo
आखिर में दीपक और सबा टास्क में बचे हैं। ट्विटर पर द खबरी के मुताबिक दीपक ठाकुर नए कैप्टन बन गए हैं। दीपक वैसे भी पूरे टास्क के दौरान सबसे ज्यादा एक्टिव थे। घर की घर रणनीति में वो बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। उर्वशी के जाने के बाद तो उनका रास्ता भी साफ हो गया था।

 

4 of 5
Deepak Thakur - फोटो : voot
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले दीपक ठाकुर लोगों को खूब इंटरटेन करते हैं। बता दें कि दीपक एक अच्छे सिंगर हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर और मुक्काबाज में गाना गाया है। घर में जब भी उन्हें मौका मिलता है वो खुद का बनाया हुआ गाना गातेे हैं। पिछले दिनों उनका गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : colors
दीपक ने बिहारियों को डेडिकेट करते हुए गाना गाया था। जिसके लिरिक्स कुछ ऐसे हैं कि 'शेर की सवारी और हमरी यारी, मुश्किल से मिलती है किसी-किसी को... एक बिहारी है सब पे भारी...' इस गाने को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें