'बिग बॉस' सीजन 12 का ग्रैंड प्रीमियर गोवा में 4 सितंबर को हुआ था। इस ग्रैंड प्रीमियर में सलमान ने शो से जुड़े कई खुलासे किए। इसके साथ ही शो की थीम विचित्र जोड़ी से भी जुड़े कई बाते बताई। इस ग्रैंड प्रीमियर में सलमान ने शो में बतौर जोड़ी आने वाली कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया से भी लोगों को रूबरू करवाया था। ग्रैंड प्रीमियर के बाद से बिग बॉस के फैंस में शो में आने वाली जोड़ियों को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इन सबके बीच शो में बतौर जोड़ी आने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट भी सामने आ गई हैं। तो चलिए आपको शो में आने वाली सभी जोड़ियों के बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Tanushree Dutta with sister
शो के ग्रैंड प्रीमियर के बाद ही सबसे पहले चार जोड़ियों के नाम सामने आए थे। प्रीमियर के दौरान ही सलमान ने खुद ही कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के आने की जानकारी दी थी। इसके बाद दो नाम और सामने आए थे। इन नामों में बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और उनकी बहन इशिता दत्ता के अलावा अलावा पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का नाम भी सामने आ गया था।
विज्ञापन
3 of 5
Gurmeet Choudhary
बिग बॉस खबरी के मुताबिक इस बार 'बिग बॉस' में कुल 12 सेलिब्रिटी नजर आएंगे। रिपोर्टस के मुताबिक इन चारों सेलिब्रिटी के अलावा टीवी के फेमस एक्टर गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना बैनर्जी के साथ शो में बतौर जोड़ी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा 'नागिन 2' से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर करणवीर बोहरा भी इस बार 'बिग बॉस' के मेहमान बनेंगे। वहीं 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 7' की विजेता स्कारलेट रोज भी इस शो में अपने जलवे बिखेरते हुए दिखाई देंगी।
4 of 5
Dipika Kakar
बाकी कंटेस्टेंट की बात करें तो 'पम्मी आंटी' के किरदार से फेमस हुए एक्टर सुमीर पसरीचा और 'इश्कबाज' एक्ट्रेस सृष्टि रोडे भी इस शो में शिरकत करेंगी। इसके अलावा टीवी एक्टर शालीन भनोट और हाल ही में शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस' में नजर आएंगी। ऐसी खबरें आ रही हैं दीपिका शो में अपनी मां को लेकर आ सकती हैं हालांकि इस बात को कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है। इतना जरूर है कि दीपिका का शो में आना तय है।
इन 11 नामों के अलावा 12वीं कंटेस्टेंट मशहूर टीना दत्ता हैं। टीना ने 'उतरन' सीरियल में इच्छा का करिदार निभाया था। इस सीरियल के बाद टीना ने कॉमेडी के अलावा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इन कंटेस्टेंट के अलावा 'बिग बॉस' में बीते कुछ सीजन कर तरह कॉमनर भी आएंगे। इस बार बिग बॉस एक महीना पहले यानी कि 16 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।