फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़, पहली शादी 3 साल छुपाई, फिर 3 साल बाद...

Mon, 31 Dec 2018 01:01 AM IST
संदीप भट्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका कक्कड़
'बिग बॉस 12' के खिताब पर आखिरकार एक बार फिर टीवी की बहु दीपिका कक्कड़ ने कब्जा कर लिया। दीपिका कक्कड़ 'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभाकर फेमस हुईं थीं। दीपिका की जिंदगी का इससे भी रोचक पहलू ये भी है कि उनकी दो शादियां हुईं। पहली तीन साल छुपाई, जब तलाक हुआ तो तीन साल तक रिलेशनशिप के बाद फिर सात फेरे लिए।  उनकी लव स्टोरी बेहद रोमांचक है। अपनी मोहब्बत शोएब इब्राहिम से शादी रचाने के बाद दीपिका ने मुस्लिम धर्म अपनाया तो वे ट्रोल भी हो गईं। चलिए हम आपको दीपिका कक्कड़ की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
पुणे की रहने वालीं दीपिका जॉब के सिलसिले में साल 2006 में मुंबई आई थीं। उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर हैं जबकि मां होममेकर हैं। एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि वो शुरुआत में एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं। उनकी ड्रेसिंग स्टाइल हमेशा से अट्रैक्ट करती थी। 
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका कक्कड़
पढ़ाई पूरी करने के बाद दीपिका ने एयरहोस्टेस बनने के लिए अप्लाई किया और उन्हें जेट एयरवेज में नौकरी मिल गई। यहां उन्होंने 3 साल तक नौकरी की लेकिन बैक पेन की वजह से उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। एयरहोस्टेस की नौकरी छोड़ने के बाद दीपिका ने एक्टिंग में करियर बनाने चाही। उन्होंने अपना पोर्टफोलियो बनवाया और शोज के ऑडिशन्स देने लगीं। दीपिका के पैरेंट्स शुरू से उनको सपोर्ट करने वाले थे। 

4 of 6
Dipika Kakar
2010 में दीपिका को एनडीटीवी इमैजिन पर 'नीर भरे तेरे नैना देवी' में रोल मिला। इसके एक साल बाद ही उन्हें 'ससुराल सिमर का' में लीड रोल मिला। बस फिर क्या था सिमर का किरदार निभाकर दीपिका घर-घर में फेमस हो गईं। इसके अलावा वो कई डांस रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
dipika kakar
दीपिका ने अपने को-एक्टर रौनक सैमसन से साल 2009 में पहली शादी की थी हालांकि शादी के 3 साल तक उन्होंने इस बाद को छुपाकर रखा हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया। 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। साल 2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dipika Kakar - फोटो : Instagram
शोएब ने परिवार की मौजूदगी में साल 2017 में 'नच बलिए' के सेट पर दीपिका को प्रपोज किया था। दोनों ने 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली। शादी के बाद दीपिका ने मुस्लिम धर्म अपना लिया। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें