फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, 'बिग बॉस 12' को लेकर बड़ा खुलासा, टीवी की ये एक्ट्रेस होंगी पहली कंटेस्टेंट

Thu, 02 Aug 2018 10:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के बारे में कयास लगाए जा रहे थे, जिसके बाद दर्शकों में इसे लेकर और उत्सुकता बढ़ गई है।  
विज्ञापन

2 of 4
सृष्टि रोडे
ताजा जानकारी के मुताबिक, 'बिग बॉस 12' में हिस्सा लेने वाली पहली कंटेस्टेंट के बारे में खुलासा हुआ है। टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे को बिग बॉस के लिए साइन किया जा चुका है हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 4
शो के मेकर्स चाहते हैं कि सृष्टि के साथ उनके मंगेतर और एक्टर मनीष नागदेव भी शामिल हों। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वो शो में दिखेंगे या नहीं। दरअसल इस बार बिग बॉस का कॉन्सेप्ट पिछली बार से अलग है। कंटेस्टेंट इस बार जोड़ियों में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

4 of 4
सृष्टि फिलहाल टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 'छोटी बहू 2' और 'पुनर्विवाह' जैसे सीरियल में काम किया है। बता दें कि 'बिग बॉस 12' इस साल 16 सितंबर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें