फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: आज के एपिसोड में सेलिब्रिटीज पार करेंगे हद, ऐसे लेंगे हर एक टॉर्चर का बदला

Wed, 26 Sep 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
'बिग बॉस 12' में आज का दिन काफी गहमागहमी भरा होने वाला है। लग्जरी बजट के लिए बिग बॉस ने घर के कंटेस्टेंट को 'समुद्री लुटेरे' टास्क दिया। जिसमें पहले दिन सेलेब्स को टॉर्चर किया गया। अब आज कॉमनर जोड़ियों को इस टास्क में कुर्सी पर बैठना होगा। जिसमें सिंगल्स उनकी परीक्षा लेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12
आज आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक बार फिर श्रीसंथ खान सिस्टर्स से भिड़ेंगे। श्रीसंथ के गुस्से को दीपिका शांत करने की कोशिश करेंगी, जिससे वो कूल होकर गेम को आगे बढ़ा सकें। श्रीसंथ कहते हैं सोमी और सबा को निशाना बनाएंगे क्योंकि वो कमजोर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12
नेहा पेंडसे और दीपिका कक्कड़ आपस में कहती हैं कि हमें हर कीमत पर उनसे बेहतर करना है हालांकि इस दौरान दीपिका कहती हैं कि हमें इंसानियत को नहीं भूलना है। जिस पर नेहा कहती हैं कि जब उन्होंने मुझे टॉर्चर किया तो क्या मेरे बारे में सोचा था। ऐसे में अगर टॉर्चर का लेवल एक स्टेप ऊपर नहीं बढ़ाएंगे तो वो भी अपनी सीट से नहीं उठेंगे।

4 of 5
bigg boss 12
बता दें कि कल दिन की शुरुआत 'सात समंदर पार..' गाने के साथ हुई जिसके बाद ही माना जाने लगा कि टास्क भी गाने से जुड़ा हुआ है। गार्डन एरिया में एक जहाज बनाया गया था। जिस पर हमेशा एक सिंगल्स को सोने की रिंग्स पकड़कर बैठना था। समुद्री लुटेरे यानी जोड़ियों को कुर्सी पर बैठे सिंगल्स को इस कदर मजबूर करना था कि उन्हें सोने की रिंग्स सौंप दें। तबीयत खराब होने के चलते श्रीसंथ इसमें शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12
समुद्री लुटेरों को रिंग्स सौंपने तक या बिग बॉस के अगले आदेश तक सिंगल कंटेस्टेंट को कुर्सी पर बैठे रहना था। टास्क के दौरान कृति और रौशमी को संचालक बनाया गया। नेहा पेंडसे और करणवीर आखिर तक कुर्सी पर बैठे रहे जबकि दीपिका और सृष्टि अपनी रिंग्स हार गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें