anup jalota and jasleen
बिग बॉस 12 के घर में आठवें कंटेस्टेंट के तौर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा की एंट्री होती है। यहां वह एक लड़की के साथ आते हैं, जिसका नाम जसलीन मथारू है। जानकारी के मुताबिक वह अनूप से उम्र में 37 साल छोटी हैं और यह दोनों बीते साढ़े 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात को जानकर वहां मौजूद सलमान खान भी हैरान रह गए। जबकि अनूप और जसलीन बिल्कुल नॉर्मल दिखाई दिए।