फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप जलोटा ही नहीं इन सेलिब्रिटीज ने भी छुपाकर रखी थी रिलेशनशिप, एक ने तो बता दिया था फोटोशूट

Mon, 17 Sep 2018 02:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota
पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आए हैं। इनमें से जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा चौंकाया वो थे अनूप जलोटा। सोशल मीडिया से लेकर फैंस तक सभी अनूप जलोटा की चर्चा कर रहे हैं। दरअसल 'बिग बॉस' में पता चला कि भजन सिंगर अनूप जलोटा अपनी शिष्या जसलीन मथारू के साथ शो में पहुंचे। दोनों एक दूसरे के साथ पिछले 3-4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। जसलीन जहां 28 साल की हैं और तो वहीं अनूप जलोटा 65 साल के हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
dipika kakar
दीपिका कक्कड़
'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभाकर फेमस हुईं दीपिका कक्कड़ ने अपने को-एक्टर रौनक सैमसन से साल 2009 में पहली शादी की थी हालांकि शादी के 3 साल तक उन्होंने इस बात को छुपाकर रखी हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया। 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। इस साल फरवरी में दोनों ने शादी की।
विज्ञापन

3 of 5
honey singh
हनी सिंह
सिंगर और रैपर हनी सिंह ने शुरुआत में अपनी शादी की बात छुपाकर रखी और खुद को सिंगल बताते रहे थे। साल 2011 में उनकी शादी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं तो उनका कहना था कि ये फोटोशूट की तस्वीरें हैं। आखिकार शादी के चार साल बाद सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' (2014) में शादी की बात कबूल कर ली थी।

4 of 5
परिधि शर्मा
परिधि शर्मा
टीवी सीरियल 'जोधा-अकबर' में जोधा का किरदार निभाकर फेमस हुईं परिधि शर्मा की शादी के बारे में भी काफी बाद में पता चला था। परिधि हमेशा अपने रिश्ते के बारे में बात करने से बचती रहीं। परिधि के पति का नाम तन्मय सक्सेना है। दरअसल परिधि अपनी शादी की बात को छुपाकर रखना चाहती थीं। यही नहीं उन्होंने सीरियल के प्रोडक्शन हाउस से भी अपने रिश्ते के बारे में किसी को न बताने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aditi Rao Hydari
अदिति राव हैदरी
'भूमि', 'पद्मावत' और 'दिल्ली-6' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में पहचान बना चुकीं अदिति राव हैदरी ने भी अपनी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया। साल 2009 में उन्होंने एक्टर सत्यद्वीप मिश्रा से शादी कर ली थी लेकिन 4 सालों तक उन्होंने इसे छुपाकर रखी। 2012 में एक इंटरव्यू के दौरान अदिति ने अपनी शादी के बारे में बात करने से मना कर दिया था हालांकि 2013 में एक इंटरव्यू में उन्होंने शादी की बात स्वीकारते हुए कहा था कि वो सत्यद्वीप से अलग हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें