बिग बॉस के सीक्रेट रूम में रहने के बाद अनूप जलोटा और श्रीसंथ की घर में वापसी हुई है। अनूप जलोटा घरवालों पर बारीकी से नजर रखे हुए थे और उनके सारे राज सीक्रेट रूम में बैठकर देख रहे थे। अब जब अनूप फिर से आ गए हैं तो उन्होंने घरवालों की क्लास लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
2 of 5
bigg boss 12
घर में रोमांस को लेकर अनूप जलोटा और जसलीन मथारू पहले दिन से चर्चा में रहे। सीक्रेट रूम में जाने के बाद अनूप लगातार जसलीन पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही वो बिग बॉस के घर में आए उन्होंने जसलीन और सौरभ की नजदीकियों को लेकर बोलना शुरू किया।
विज्ञापन
3 of 5
anup
अनूप जलोटा ने जसलीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जैसे ही वो घर से बाहर गए सौरभ और शिवाशीष के साथ नजदीकियां बढ़ाने लगीं। यही नहीं कैमरे पर वो सौरभ से मसाज करवा रही हैं। अनूप जलोटा ने आगे कहा कि मैंने तो कभी तुम्हें मसाज नहीं दी।
4 of 5
anup jalota and jasleen
सौरभ के इस तरह मसाज करने पर अनूप जलोटा करणवीर बोहरा से पूछते हैं कि इसे क्या कहेंगे। तब करणवीर ने कहा, कहेंगे कि मजे ले रहा है। अनूप जलोटा के इस तरह आरोपों के बाद सौरभ परेशान हो जाते हैं और अपना सिर पकड़ लेते हैं।
अनूप जलोटा के कहने पर जसलीन कहती हैं कि वो तो सौरभ को भैय्या कहकर बुलाती हैं। इस पर अनूप जलोटा कहते हैं आजकल तो भैय्या-भैय्या बुलाकर सारे काम निकलवाए जाते हैं। जिसके बाद जसलीन परेशान हो जाती हैं। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में जसलीन अपने रिश्ते तो कैसे संभालती हैं।