फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: घर आते ही शिल्पा ने दिखाया असली रंग, Bigg Boss की ट्राॅफी के साथ कर डाला ये बड़ा खेल

Wed, 17 Jan 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
बिग बॉस 11 की विनर बनने के बाद अब शिल्पा शिंदे इंटरव्यू देने में ‌बिजी हैं। इसके साथ ही उनके पास बड़े-बड़े ऑफर्स की भरमार है। जब शिल्पा ट्रॉफी लेकर घर पहुंचीं तो उनका भव्य स्वागत हुआ। हर कोई उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की ‌रिक्वेस्ट करता दिखा।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा ‌शिंदे
इसी दौरान एक फैन ने शिल्पा से कहा कि वो एक दिन लिए उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी किराए पर दें। तब शिल्पा ने भी मजाक में उनसे ट्रॉफी ले जाने को कहा, 'हम इस पर बाद में बात करेंगे।' घर में आने के बाद शिल्पा की मां ने उनकी आरती उतारकर घर में स्वागत किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस
ये सब देखकर शिल्पा ने हंसते हुए कहा, 'मैं कोई जंग जीतकर नहीं आई हूं।' तब शिल्पा के पीछे खड़े एक शख्स ने कहा कि वो भयानक लोगों के बीच रहकर आई हैं। शिल्पा ने ‌इस बात पर अपनी सहमति जताई। 
 

4 of 5
बिग बॉस
घर में आने के बाद शिल्पा ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने स्वर्गीय पिता की फोटो के सामने रख दी। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय उन्हें दिया। घर से बाहर आने के बाद शिल्पा कुछ बड़ा प्लान कर रही हैं। लेकिन इस बारे में अभी साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस
शिल्पा को फिल्म और कई ब्रांड के एंडोर्समेंट के ऑफर हैं। ऐसा भी हो सकता है कि शिल्पा, सलमान खान की किसी फिल्म में नजर आ जाएं। फिलहाल शिल्पा ने ये कंफर्म किया है कि वो विकास गुप्ता के साथ एक वेब सिरीज में काम करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें