फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 के कंटेस्टेंट्स को अर्शी खान ने दी पार्टी, जानिए क्यों नहीं पहुंची शिल्पा?

Tue, 23 Jan 2018 05:03 PM IST
amarujala.com-Presented By-अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa and Arshi
बिग बॉस 11 कंटेस्टेंट अर्शी खान ने मुंबई के एक होटल में शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में अर्शी ने टीवी जगत की कई हस्तियों को इनवाइट किया। लेकिन इस पार्टी में शो की विनर बनीं शिल्पा शिंदे दूर-दूर तक दिखाई नहीं दी...
विज्ञापन

2 of 5
arshi khan
जी हां, बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे एक ही बिल्डिंग में रहने के बावजूद भी अर्शी खान की पार्टी में नहीं पहुंची। खबर है कि अर्शी की तरफ से बिग बॉस के लगभग सभी घरवालों को इंविटेशन दिया गया था। लेकिन सोचने वाली बात है कि शिल्पा और अर्शी के बीच की लड़ाई घर से बाहर आकर भी खत्म नहीं हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
Arshi And Shilpa
बता दें कि शिल्पा और अर्शी घर में ढाई महीने से ज्यादा मां-बेटी का रिश्ता लेकर चले थे। अर्शी ने शिल्पा को मां का दर्जा दिया हुआ था लेकिन ये रिश्ता देखते ही देखते ऐसा टूटा कि जुड़ने का नाम ही नहीं ले रहा है। शिल्पा का कहना है कि उनकी सोच और स्टेंडर्ड से अर्शी बहुत ही अलग हैं। बता दें कि हिना खान भी इस पार्टी में नहीं पहुंची।

4 of 5
arshi khan
लेकिन पार्टी में अर्शी खान, विकास गुप्ता, प्रियांक शर्मा और आकाश डडलानी ने जमकर मस्ती की। पार्टी के जरिए एक बार फिर से लगभग सभी कंटेस्टेट एक छत के नीचे इकट्ठे हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अर्शी ने कहा कि उन्होंने सभी को पार्टी का न्यौता भेजा था। मगर अब सबके ऊपर है कि वो आना चाहते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vikas
इस पार्टी के दौरान विकास और ज्योति कुमारी की भी मुलाकात हुई और ज्योति से मिलने बाद विकास सातवें आसमां पर थे। बिग बॉस के घर के अंदर विकास ज्योति के साथ बेहतर बॉन्डिंग शेयर करते थे। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्राइज मनी (6 लाख) का आधा हिस्सा भी ज्योति को देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें