बिग बॉस 11 की विनर रहीं शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, अंगूरी भाभी ने हाल ही में 54 लाख रुपए की Mercedes-Benz GLC SUV कार खरीदी है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर कार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं ।
विज्ञापन
2 of 4
शिल्पा शिंदे
Mercedes-Benz GLC SUV जैसी बड़ी और लग्जरी कार काफी स्टार्स की पसंद है। कुछ दिन पहले शर्लिन चोपड़ा ने भी यही कार खरीदी थी । इसके अलावा एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी इसी कार के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं और बताया था कि उन्होंने इसे खरीदा है।
विज्ञापन
3 of 4
शर्लिन चोपड़ा
इन दोनों एक्ट्रेस ने अपनी कार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था । अब शिल्पा भी इस रेसिंग कार की मालकिन बन गई हैं । बता दें कि मर्सडीज ने इस कार को साल 2016 में लॉन्च किया था। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 51.25 लाख रुपए है ।
हाल ही में शिल्पा शिंदे सलमान खान के रियलिटी शो 'दस का दम' के सेट पर पहुंचीं थीं । उनके साथ 'ये है मोहब्बतें' के रमन यानी करण पटेल भी थे । दोनों ने सलमान के साथ गेम खेला था । शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था ।