फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: क्यों नहीं हुई प्रियांक शर्मा की घर में एंट्री, ये है नया ट्विस्ट

Mon, 23 Oct 2017 03:49 PM IST
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॅास 11 के घर में इस वीकेंड पर दो लोगों की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली थी। इसमें से एक ढिंचैक पूजा और दूसरे प्रियांक शर्मा थे। ढिंचैक पूजा की एंट्री तो सलमान खान ने बड़े धूमधाम से करवा दी लेकिन प्रियांक शर्मा कहां गए। वो तो शो के दौरान दिखाई ही नहीं दिए जबकि एपिसोड के प्रीव्यू और विज्ञापन में तो ये साफ दिखाया जा रहा था कि सलमान खुद प्रियांक को बुलाकर घर में दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाएंगे। आखिर ऐसा क्यों नहीं हुआ?

पढ़ेंः Bigg Boss 11: जानिए कौन हैं ढिंचैक पूजा, बिग बॉस में लाने के लिए चैनल ने मान ली ये बड़ी शर्त
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हर किसी को प्रियांक शर्मा की घर वापसी का इंतजार था जो कि देखने को नहीं मिला लेकिन उदास होने की जरूरत नहीं है। इसमें एक चौंकाने वाला ट्विस्ट छिपा है। प्रियांक शर्मा की घर में एंट्री तो होगी लेकिन किसी और तरीके से और ये फैसला वीकेंड का वार शुरू होने के अंतिम समय में लिया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
अब हम आपको बताते हैं कि प्रियांक की एंट्री घर में कब होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलमान के साथ प्रियांक की एंट्री की शूटिंग कर ली गई थी लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। वैसे तो उनकी घर में एंट्री भी हो गई है। टीआरपी को ध्यान में रखते हुए ही चैनल ने ये फैसला लिया है। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: पुनीश से पनप रही लवस्टोरी पर भड़का बंदगी का ब्वॉयफ्रेंड, इंस्टाग्राम पर लिया बदला
विज्ञापन

4 of 4
विकास और हिना प्रियांक को देखकर काफी खुश होंगे। वहीं पुनीश और आकाश इससे बेहद नाराज होंगे। प्रियांक की एंट्री घर में नॅामिनेशन का कार्य पूरा होने के बाद इस वीक के बीच में दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें