फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 11: घर में वापस लौटे प्रियांक शर्मा, उड़ा गया पुनीश के चेहरे का रंग

Sun, 29 Oct 2017 02:38 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 11 में रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इस शुक्रवार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। प्रियांक शर्मा जिसे शो के पहले हफ्ते में ही हाथापाई के कारण सलमान खान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब एक बार फिर वह शो में वापस लौट आए हैं। घर के ज्यादातर सदस्य प्रियांक को देखकर खुश हैं। लेकिन पुनीश, प्रियांक के आने से खुश नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 11: प्रियांक ने कुछ ऐसा कहा, बंदगी ने मांगा पुनीश से प्यार का सबूत
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ColorsTV
प्रियांक को घर में वापस देखकर हिना खान उन्हें दौड़कर गले मिलती हैं। बेनाफशा उन्हें देख गले लग रोने लगती हैं। विकास को तो पहले यकीन ही नहीं होता कि वो वापस आ गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लेकिन बाद में वह बेहद इमोशनल हो जाते हैं। कहा जा रहा है कि शो से बाहर निकलने के बाद प्रियांक ने बंदगी के बॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल से मुलाकात की थी। बंदगी शो में पुनीश के साथ काफी क्लोज होती हुई नजर आ रहीं हैं।

ये भी पढ़ें- BIGG BOSS 11: घर में जाते ही सबने उड़ाया ढिंचैक पूजा का मजाक, अब ऐसे लेंगी बदला

4 of 5
प्रियांक की दोबारा एंट्री से चिढ़े पुनीश शर्मा बंदगी के साथ रात-रातभर जागते हैं। वे नहीं चाहते थे कि प्रियांक दोबारा शो में एंट्री करे। बता दें कि प्रियांक ने बंदगी को पुनीश से प्यार करने के लिए मना किया था। प्रियांक ने बंदगी को बताया कि पुनीश पहले से एक बच्चे का पिता है। ऐसे में पुनीश को लग रहा है कि उनके प्यार के बीच प्रियांक विलेन बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
​शो में हाथापाई करने के चलते बाहर हुए प्रियांक शर्मा की एंट्री हो गई है, लेकिन घर में मौजूद कन्टेस्टेंट प्रियांक के ना आने की दुआ मांग रहे थे। जी हां, विकास और आकाश की लड़ाई में कूदने वाले प्रियांक ने आकाश पर हमला किया था और यही वजह है कि रैपर आकाश भी नहीं चाहते थे कि उनकी शो में दोबारा एंट्री हो। बता दें कि घर में अब और भी ट्विस्ट आने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें