फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: एक्स कंटेस्टेंट ने आकाश की सोच पर उठाए सवाल, विकास को बताया था GAY

Tue, 10 Oct 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस-11 के पहले 'वीकेंड का वार' के दौरान आकाश डडलानी और विकास गुप्ता की लड़ाई पर पूर्व कंटेस्टेंट वीजे एंडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या कहा, एंडी ने?
 
विज्ञापन

2 of 5
गौरतलब है कि शो के होस्ट सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' पर न केवल सभी कंटेस्टेंट की जमकर खिंचाई बल्कि आकाश डडलानी और विकास गुप्ता की लड़ाई पर भी दोनों को आड़ेहाथ लिया था। बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में वीजे एंडी ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में आकाश और विकास के बीच उस समय लड़ाई हुई थी, जब आकाश ने विकास की सेक्सुएलिटी पर सवाल उठाये थे। आकाश ने  विकास का मजाक बनाते हुए उसको गे और बायोसेक्सुएल बताया, जिसके चलते विकास और आकाश के बीच जमकर लड़ाई हुई। साथ ही बात गाली-गलौच तक पहुंच गई। 

4 of 5
आकाश के सेक्सूए‌िलटी वाले मजाक पर वीजे एंडी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आकाश होमोफोबिक ( समलैंगिकों के प्रति डर  ) सोच का शिकार हैं। एंडी ने आकाश को कहा कि आप अमेरिका से आये हैं। मगर समलैंगिक लोगों के साथ कैसे भेदभाव कर सकते हैं? वीकेंड का वार में सलामान खान द्वारा लिए गए फैसले को सही ठहराते हुए एंडी ने कहा कि मुझे खुशी है कि सलमान खान ने विकास का समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इतना ही नहीं एंडी ने ट्वीट करते हुए भी ये कहा था कि होमोफोबिक सोच को बिग बॉस में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। एंडी की इस बात का बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंटस ने भी समर्थन किया है।
  Just saw @BiggBoss #WeekendKaWar with @BeingSalmanKhan #BB11 @justvoot Can't believe the what's going on! Homophobia is unacceptable bro! — Andy (@iAmVJAndy) October 8, 2017
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें