फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: पुनीश के बाद अब ये कंटेस्टेंट हुआ घर से Out, सलमान खान का सपोर्ट भी नहीं बचा पाया

Sun, 14 Jan 2018 05:14 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
बिग बॉस के विनर के नाम की घोषणा होने में कुछ ही देर बाकी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बिग बॉस का ग्रांड फिनाले शुरू हो चुका है। 9 बजे से ये एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। लेकिन दर्शकों को ये पता चल चुका है कि पुनीश शर्मा घर से बेघर हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस
पुनीश के बाद एक और कंटेस्टेंट के आउट होने की खबर आई है। खबरों की मानें तो विकास गुप्ता भी घर से आउट हो गए हैं। अब रेस हिना और शिल्पा के बीच है। शिल्पा की फैन फॉलोइंग और वोट को देखकर तो यही लग रहा है कि विनर वही बनेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
Hina Khan
शिल्पा को दुनिया भर से वोट मिल रहे हैं। शिल्पा का नाम कल से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी कंटेस्टेंट को पूरी दुनिया से वोट मिले हैं। इसी के साथ शिल्पा के नाम सबसे ज्यादा वोट मिलने का रिकॉर्ड कायम हो गया है।
 

 

4 of 5
Hina Khan
बता दें कि इससे पहले पुनीश को बेघर किया गया था। पुनीश को घर से बाहर निकालने के लिए उनका ही कोई रिश्तेदार आया था। जो उन्हें बाहर निकालकर ले गया। फिनाले के लिए सभी एक्स कंटेस्टेस्टेंट को इनवाइट किया गया है। सभी ने यहां जोरदार पफॉर्मेंस दी है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस
शिल्पा को 10 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। ऐसे में शिल्पा का विनर बनना तय माना जा रहा है। शिल्पा का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा की जीत और हार दोनों पर 300 करोड़ रुपए का सट्टा लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें