बिग-बॉस के घर में एक बार फिर विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच जमकर ड्रामा शुरू हो गया है। दोनों एक दूसरे को कभी मनाते नजर आते हैं तो दूसरे ही पल एक दूसरे के साथ भिड़ने लगते हैं। दोनों के बीच का पंगा खत्म ही नहीं हो रहा है। हाल ही में हुए एपिसोड में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच में एक टास्क खेला गया जहां पर बात एक दूसरे की पर्सनल जिंदगी के बारे में आ गई।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: ढिंचैक का LOVE सामने आते ही घरवालों ने की जल्दी, लवर को लगाई हल्दी
विज्ञापन
2 of 4
शिल्पा और विकास के बीच खूब बहस हुई। इस लड़ाई में दोनों ने एक दूसरे के पर्सनल मामलों को बीच में खींचा। शिल्पा ने पार्थ सामर्थन का नाम लेते हुए विकास को चिढ़ाया जिसपर विकास को बहुत गुस्सा आया। आपको बता दें कि पार्थ ने विकास पर 'सेक्सुअल असॉल्ट' का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
3 of 4
इसके बाद विकास भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने भी रोमित राज का नाम लेते हुए शिल्पा पर वार किया और उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की। हालांकि शिल्पा इससे काफी हर्ट हुईं। विकास ने शिल्पा को ज्यादा कुछ नहीं कहा और चुप हो गए। दोनों ने एक दूसरे को साइलेंट लुक दिया।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: हिना खान ने 'सैनिटरी नैपकिन' के पैकेट का किया ऐसा इस्तेमाल, सोच भी नहीं सकते घरवाले
दरअसल रोमित राज और शिल्पा शिंदे की साल 2009 में शादी होने वाली थी। टीवी एक्टर रोमित राज और शिल्पा शिंदे गोवा में अपनी शादी की तैयारियां कर रहे थे लेकिन अचानक उनकी शादी टूट गई थी।