बिग बॉस के घर से भले ही हर सप्ताह कोई न कोई बाहर निकल जाता हो लेकिन अगर घर में किसी की चर्चा हो रही है तो वो है विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की। विकास और शिल्पा बिग बॉस की शुरुआत से ही चर्चा का विषय बने हुए है। पहले दोनों आपसी लड़ाई के चलते सुर्खियों में थे और अब अपसी दोस्ती के चलते। वैसे हितेन के घर से बाहर जाने के बाद से विकास और शिल्पा के बीच थोड़ी अनबन चल रही है लेकिन अब विकास गुप्ता के एक फैन ने भी अपना आपा खो दिया है और शिल्पा के लिए एक गंदा कमेंट कर दिया है।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: हितेन के बाद फिर होगा चौंकाने वाला फैसला, अब एक नहीं दो होंगे OUT
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल विकास के एक फैन ने शिल्पा को 40 साल की बुढ्ढी कह दिया है। विकास गुप्ता के फैन क्लब पर एक यूजर ने ट्वीट किया है, 'शिल्पा फ्लिप हो गईं। फ्लिप तो करती थी, है और करती रहेगी। शिल्पा का इसीलिए कोई नहीं है। रिश्ते नहीं निभा पाई 40 साल की बुढ्ढी हो गई शिल्पा शिंदे। रिश्ते निभाना नहीं सीख पाई शिल्पा शिंदे।'
विज्ञापन
3 of 4
विकास के इस फैन के ट्वीट का जवाब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने दिया है। उन्होंने लिखा है, 'अगर आप विकास के फैन हैं तो किसी के बारे में ऐसी बात नहीं करेंगे। 40 साल का होना कोई गुनाह नहीं है और किसी के निजी रिश्तों में बोलने का हक किसी को नहीं है। कृपया एक-दूसरे का सम्मान बनाये रखें। सिर्फ खेल के बारे में ही बातें करें। किसी प्रकार के निजी वार न करें।'
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: पहले ही दिन से इन 2 दोस्तों ने बनाया घरवालों को बेवकूफ', शिल्पा ने ऐसे खोली पोल
आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे ने इस बार प्रियांक का साथ दिया है। वोटिंग के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि हितेन उनके लिए आगे खतरा बन सकते थे इसलिए उन्होंने हितेन का आउट हो जाना ही बेहतर समझा।