जब से ये खबर आई है कि हरियाणा की सिंगिंग सेनसेशन सपना चौधरी शो से बाहर हो गई हैं, उनके फैन्स बेचैन हो गए हैं। लोग इसके लिए सलमान खान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी के फैन्स को यकीन नहीं हो रहा है कि वह शो से बाहर हो चुकी हैं। वे लगातार इस खबर को झूठा साबित करने में लगे हुए हैं। हालांकि शो के कुछ फैन्स का मानना है कि सपना चौधरी शुरुआती दिनों में अच्छा गेम खेल रही थीं, पर बाद में दूसरों के बहकावे में आकर बिना वजह झगड़े करती थीं जिसकी वजह से वह आउट हो गईं।
विज्ञापन
3 of 4
Sapna Chaudhary
गौरतलब है कि बिग बॉस के सीजन 11 में इस वीकेंड के वार पर सपना चौधरी के बेघर होने की चर्चाएं हैं। अंग्रेजी वेबसाइट ibtimes के मुताबिक हम इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहे पर चर्चाएं हैं कि सपना चौधरी ही इस बार घर से बेघर होंगी। बिग बॉस की न्यूज देने वाले ट्वीटर हैंडल the khabri ने टवीट के माध्यम से इस बात की सूचना दी है। माना जा रहा है कि वीकंड के वार में रविवार को सलमान खान खुद ये फैसला सुनाएंगे।
सपना चौधरी, हिना खान, प्रियांक शर्मा और शिल्पा शिंदे इस बार शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुई थीं। शनिवार को सलमान खान ने साफ कर दिया कि शिल्पा शिंदे इस हफ्ते सुरक्षित हैं। वहीं शनिवार को प्रसारित हुए 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सपना चौधरी का चेहरा पूरे एपिसोड में उतरा रहा। शायद उन्हें भी एहसास था कि शो से उनका पत्ता कटने वाला है।
पढ़ें: ये 5 सबूत बताते हैं, चाहकर भी Bigg Boss सपना चौधरी को नहीं कर सकते OUT