फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: आकाश के छूने और चूमने की हरकतों से दुखी हुईं शिल्पा, दे डाली धमकी

Tue, 12 Dec 2017 07:08 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde
बिग बॉस-11 में आकाश ददलानी अपनी अजीब हरकतों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी वह शिल्पा शिंदे को मां कहते हैं, तो कभी उनसे झगड़ने लगते हैं। एक बार फिर आकाश ने ऐसा कुछ किया कि शिल्पा शिंदे ने उन्हें इरिटेटिंग कह डाला। आगे की स्लाइड्स में देखिए क्या किया आकाश ददलानी ने।

पढ़ें: Bigg Boss 11:सलमान ने बहुत कोशिश की फिर भी अर्शी से हारीं शिल्पा, अखाड़े में उठा-उठाकर पटका
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde, hiten tejwani
दरअसल, सोमवार प्रसारित हुए एपिसोड में शिल्पा शिंदे, आकाश ददलानी की हरकतों से परेशान होते हुए दिखीं। आकाश के जबरन टच करने पर शिल्पा काफी अनकंफर्टेबल हुई। किचन एरिया में जब पुनीश शर्मा, लव त्यागी और हितेन खड़े होकर बात कर रहे थे उस दौरान शिल्पा ने आकाश की हरकतों के बारे में बताया। शिल्पा ने कहा कि 'आप लोग आकाश से कहिए कि वो मुझे इस तरह टच ना करे। मुझे अब ये इरेटिंग लगने लगा है।' 

जिस पर पुनीश और हितेन उनसे कहते हैं कि 'ये बात आप को खुद बोलनी पड़ेगी।' हितेन ने आगे कहा कि 'पहले उसे समझाते हैं अगर आकाश नहीं समझता है तो बिग बॉस से ये बात बोलनी पड़ेगी।' जिस पर शिल्पा कहती हैं कि 'पहले वो टच करता था तो मां-बेटे के रिश्ते जैसा होता था लेकिन अब यह काफी इरिटेटिंग है।' 
विज्ञापन

3 of 5
luv tyagi, akash dadlani
शिल्पा के बोलने पर लव त्यागी, आकाश को अलग ले जाकर समझाते हैं कि 'शिल्पा उसके टच करने से काफी अनकंफर्टेबल हो रही है,उनसे दूर रहकर बात किया करो। शिल्पा उम्र में तुमसे काफी बड़ी है तो इस तरह की हरकतें मत करो।'

4 of 5
arshi khan
इस बात पर अर्शी खान ने कहा कि 'शिल्पा को ये 11वें हफ्ते में क्यों याद आया है।' वहीं हिना खान ने कहा कि 'शिल्पा को ये बात खुद कहनी चाहिए और अपना स्टैंड लें।' जबकि विकास गुप्ता ने शिल्पा का सपोर्ट किया कि आकाश अपने लिए ड्रा लाइन खींचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 11
किचन में अर्शी, पुनीश और आकाश इसी मुद्दे पर बात कर रहे थे, तभी आकाश किचन से उठकर शिल्पा के पास जाते हुए कहते हैं कि 'मैं उन्हें इस बात का फायदा लेने नहीं दूंगा। ये बात शिल्पा को 11 हफ्ते बाद क्यों याद आ रही है।' आकाश की बात पर पुनीश उन्हें समझाते हैं कि 'इस बात को यही खत्म करना बेहतर है, इस टॉपिक को जितना उठाओगे उतना तुम डाउन जाओगे।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें