फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: सनी लियोन की एंट्री से क्रिएट हुआ गजब का सीन, सपना-हिना हुईं रंगीन

Sun, 19 Nov 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Sunny Leone
रियल्टी शो बिग बॉस-11 के घर 'वीकेंड का वार' में एक्ट्रेस सनी लियोनी पुहंची। सनी को देखकर सभी घरवालें बेहद खुश नजर आए। सनी ने भी घर में खूब मस्ती की और खेला ये मजेदार खेल...
विज्ञापन

2 of 6
Bigg Boss 11
जी हां, बिग बॉस के घर फिल्म 'तेरा इंतजार' का प्रमोशन करने पहुंचे एक्टर अरबाज खान और सनी लियोनी ने जमकर मस्ती की। ऐसे में सनी घर के अंदर जाकर घरवालों से मिली और उनके साथ एक खेल भी खेला जिसका नाम था 'थोड़ा खिलाओ, थोड़ा लगाओ।'
विज्ञापन

3 of 6
Shilpa and Sapna
इस खेल में पहला नंबर शिल्पा का था। सनी के ये पूछने पर कि घर में कौनसा कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा सुस्त है तो शिल्पा ने सपना का नाम लिया। इसके बाद शिल्पा ने खेल के मुताबिक सपना के ऊपर सॉस डाली।

4 of 6
Hina and Vikas
वहीं, इसके बाद विकास की बारी आई और उन्होंने सीधे हिना का नाम लिया। विकास ने खेल के मुताबिक, हिना के सिर और मुंह पर चॉकलेट लपेटी। लेकिन जब हिना से घर के एक कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विकास का नाम लिया। हिना ने विकास को पहले अंडा खिलाया और फिर बाकी के अंडे उनके सिर पर फोड़कर डाल दिए।
विज्ञापन

5 of 6
Hiten
लेकिन इस बीच जो सबसे दिलचस्प था वो यो था कि इस खेल में बारी आई अर्शी खान की। जब सनी ने उन्हें घर के किसी कंटेस्टेंट को चुनने का मौका दिया तो उन्होंने तुरंत हितेन का नाम लिया। दरअसल, सनी ने अर्शी से ये पूछा कि घर में कौनसा कंटेस्टेंट सबसे ज्याजा मक्खन लगाता है। इसके बाद अर्शी ने हितेन के शरीर पर रगड़-रगड़ कर मक्खन लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hiten and Akash
इसके बाद सनी ने हितेन से पूछा कि घर में सबसे बड़ा बंदर कौन है तो इस पर हितेन ने सीधे आकाश ददलानी का नाम लिया और खेल के अनुसार हितेन ने आकाश को केले की माला पहनाई। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए हिना खान, सपना चौधरी और बेनाफ्शा सूनावाला नॉमीनेट हुए हैं और 19 नवंबर यानि की आज रात एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें