फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: सपना चौधरी की अदाओं पर लट्टू हुए सलमान-अक्षय, भरी महफिल में बोले ‘मुझसे शादी करोगी’

Tue, 16 Jan 2018 07:53 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'भाबी जी घर पर है' शो के जरिए अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस का 11वां सीजन जीत लिया है। 40 साल की शिल्पा ने हिना खान को हराकर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की। ट्रॉफी के साथ ही ईनाम में उन्हें 44 लाख की भारी-भरकम राशि भी मिली। इस इवेंट को ग्रैंड बनाने के लिए सीजन के एक्स कंटेस्टेंट्स भी फिनाले में मौजूद थे। लाखों दिलों की धड़कन, हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी इनमें से एक थीं।
विज्ञापन

2 of 5
वैसे तो फिनाले को रंगारंग बनाने के लिए घर से बेघर हो चुके सभी प्रतियोगी जैसे अर्शी खान, बंदगी कालरा, लव त्यागी, बेनाफ्शा सूनावाला, आकाश डडलानी, हितेन तेजवानी, ढिंचक पूजा और प्रियांक शर्मा मौजूद थे। मगर जैसे ही सपना चौधरी स्टेज पर पहुंची। उनके आगे सभी की एंट्री और परफॉर्मेंस फीकी पड़ गई। दरअसल, अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। कंटेस्टेंट के बीच बैठी सपना अपने दोनों फेवरटे एक्टर्स को देख इतनी एक्साइट हुई कि दोनों के साथ डांस करने की इच्छा जता डाली।
विज्ञापन

3 of 5
जिसके बाद अक्षय कुमार और सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के टाइटल सॉन्ग पर सपना के साथ जमकर ठुमके लगाए। सी ग्रीन कलर की साड़ी के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडरी मैचिंग की साड़ी में सजी सपना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हसीन लुक के साथ उनके कातिलाना मूव्स ने दोनों स्टार्स को अपने इशारों पर नचाना शुरू कर दिया।

4 of 5
वैसे जिस तरह से सपना, सलमान और अक्षय के साथ डांस कर रही थी, उनका कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा था। सपना को इससे पहले भी कई बार घर के अंदर जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा चुका है। दिवाली पार्टी हो या फिर रेमो डिसूजा द्वारा दिया गया डांस टास्क, हर जगह सपना ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया। आलम यह है कि उनका गाना ‘तेरी आख्या का यो काजल’ देखते ही देखते इतना वायरल हो गया कि हर पार्टी, शादियों में सपना का ये गाना धूम मचाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

सपना के अलावा बंदगी ने पुनीश के साथ 'टिप-टिप बरसा' गाने पर रोमांटिक डांस किया। वहीं, अर्शी ने हितेन तेजवानी के साथ परफॉर्मेंस दी. हिना, लव और प्रियांक ने भी साथ में डांस परफॉर्म कियाष शिल्पा शिंदे के साथ विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीश शर्मा फिनाले की जंग में शामिल थे। मगर खिताब 'अंगूरी भाभी' ने ही जीता। वैसे सपना चौधरी का एलिमिनेशन भी फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। हर बार डेंजर जोन में पहुंचने के बाद भी सपना के फैंस उन्हें एलिमिनेट होने से बचा लेते थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें